Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, मछुआरों-किसानों को चेतावनी; पढ़ें मौसम का हाल

Bihar Weather बिहार उत्तरी हिस्सों में जहां मानसून कमजोर होता दिख रहा है वहीं दक्षिणी हिस्सों में इसका प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। किसानों और मछुआरों से सावधान रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग की माने तो 13 और 14 सितंबर को भी अच्छी बारिश की संभावना है।

By Niraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 11 Sep 2024 07:36 AM (IST)
Hero Image
बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश के आसार (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ओडिशा तट से टकराकर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि, जमीन से टकराने के बाद उसकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है। चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में 13 एवं 14 सितंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं।

दिख रहा चक्रवात का असर

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुनील नारायण थुल का कहना है कि वर्तमान में चक्रवात के कारण मंगलवार को उड़ीसा में अच्छी बारिश हो रही है। अगले चौबीस घंटे में छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में भी अच्छी वर्षा के आसार बन रहे हैं।

बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश  का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों का कहना है चक्रवात का प्रभाव बिहार के दक्षिणी भाग पर पड़ेगा। इससे गया, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद और राजगीर आदि इलाके में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके लिए किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। किसानों को खेत में जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं मछुआरों को भी नदी में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

उत्तरी बिहार में कम बारिश के आसार

उससे उत्तरी बिहार में कम वर्षा के आसार है। अब तक मानसून के दौरान राज्य के दक्षिण भाग में ही अच्छी वर्षा हुई है। उत्तरी बिहार के कई जिले भीषण सूखे की मार झेल रहे हैं। सारण में तो अभी भी सामान्य से 52 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। दरभंगा, सीतामढ़ी एवं मधुबनी में भी सामान्य से भी कम वर्षा हुई है। मंगलवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

राज्य में न्यूनतम तापमान 25.6 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Jehanabad News: जहानाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा, तेज रफ्तार बाइक तालाब में गिरी; तीन लोग डूबे

Flood In Bihar: बिहार में फिर उफनाने लगी गंगा, दो जगह खतरे के निशान के ऊपर, डूबने से हो रहीं मौतें