Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट जारी, लोगों से सावधान रहने की अपील
Bihar Weather बिहार में भारी बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह और रात में लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 8 जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं बीते 24 घंटे में किशनगंज में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।
बिहार के 8 जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट
बिहार के कटिहार, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इन जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इस बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों को सिहरन महसूस होगी। कुछ जगहों पर तो कुहासा भी देखने को मिल रहा है। इसलिए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
जबकि, शेष जिलों का मौसम सामान्य बना रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होने से लोग थोड़ी गर्मी से परेशान रहेंगे। हालांकि, शाम में सिहरन का प्रभाव रहने की संभावना है। बुधवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिन व रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
बदलते मौसम में लोगों की तबीयत हो रही खराब
बदलते मौसम में लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी है। इसलिए लोगों से सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। बीमार होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
पटना | 33 डिग्री सेल्सियस | 26 डिग्री सेल्सियस |
भागलपुर | 31 डिग्री सेल्सियस | 24 डिग्री सेल्सियस |
गया | 31 डिग्री सेल्सियस | 22 डिग्री सेल्सियस |
दभंगा | 32 डिग्री सेल्सियस | 24 डिग्री सेल्सियस |
मुजफ्फरपुर | 32 डिग्री सेल्सियस | 24 डिग्री सेल्सियस |
Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने
Bihar Weather Today: बिहार में बदलने लगा मौसम, हवाओं ने बदली दिशा; ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट