Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? कब गिरेगा पारा, IMD ने बताया पूरा अपडेट

Bihar Weather बिहार में मानसून की विदाई के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुबह और शाम में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक छठ पूजा आते-आते पारा 20 डिग्री पर लुढ़कने के आसार हैं। वहीं बारिश की बात करें तो आज बिहार के किसी भी जिले में बारिश का अनुमान नहीं है।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 18 Oct 2024 08:22 AM (IST)
Hero Image
आज बिहार में मौसम का पूर्वानुमान (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम में लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है। यानी कहें तो ग्राणीण इलाकों में लोगों को अब गर्म कपड़े की जरूरत होने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में किसी भी जिले में बारिश होने के आसार नहीं हैं।

कई शहरों के तापमान में आई गिरावट

कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। भागलपुर, दरभंगा, किशनगंज, पूर्णिया, खगड़िया समेत कई जिलों में पारा नीचे लुढ़क गया है। इस गिरते-चढ़ते तापमान में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पटना 33 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
दरभंगा 32 डिग्री सेल्सियस

25 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर 31 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरपुर 33 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
गया 30 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
पूर्णिया 31 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस

ऊपर दी गई तापमान की सूची पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि राजधानी पटना और अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ऐसे में इसे सर्दियों के मौसम की आहट माना जा रहा है।

बिहार में इस महीने में हुई सर्वाधिक बारिश

राजधानी समेत प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 20 जून से 13 अक्टूबर तक मानसून सीजन के दौरान जून, जुलाई, अगस्त की तुलना में सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

जून में सामान्य से 52 फीसद, जुलाई में 29 फीसद, अगस्त में चार फीसद जबकि सितंबर में सामान्य से एक फीसद अधिक वर्षा हुई। इसके बावजूद मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से 20 फीसद कम वर्षा दर्ज हुई।

मानसून सीजन के दौरान पटना सहित 20 जिलों में सामान्य से 20-59 फीसद कम वर्षा, 17 जिलाें में सामान्य से 19 फीसद अधिक व नवादा में सामान्य से 20-59 फीसद अधिक वर्षा दर्ज की गई। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में 992.2 मिमी वर्षा होनी थी जबकि 798.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। थोड़ी कम बारिश से कुछ जिलों में किसानों के फसल को नुकसान होने की भी खबर आई। हालांकि, बाढ़ के चलते भी कई  जगहों पर फसलों को नुकसान हुआ।

इन जिलों में सामान्य से कम वर्षा 

बेगूसराय, भभुआ, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली इन जिलों में सामान्य व सामान्य से अधिक वर्षा : अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, सिवान, सुपौल, पश्चिम चंपारण।


Bihar Weather Today: बिहार में ठंड कब देगी दस्तक? मौसम विभाग का अनुमान आया सामने

Ara Weather Today: आरा में मौसम का बदला मिजाज, कुहासों ने दी दस्तक; गुलाबी सर्दी के स्वागत की करें तैयारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।