Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में मूसलाधार बारिश-वज्रपात का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील

Bihar Weather बिहार में 10 जिलों में एक बार फिर से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों और किसानों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। लोगों को खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है। भागलपुर भोजपुर में बाढ़ की खबर भी सामने आ रही है। कई जगहों पर पक्का का मकान नदी में समा गया है।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 07:52 AM (IST)
Hero Image
बिहार के 10 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather News: बिहार में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। कई जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, कई जगह से बाढ़ की खबर आ रही है। सारण, भागलपुर, बेगूसराय जैसे शहर में बाढ़ का पानी घुसने की खबर सामने आई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में 10 जिलों में फिर से जमकर बारिश होने वाली है। आम लोगों के साथ-साथ किसानों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में मूसलाधार बारिश से कई बड़े शहरों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।

बिहार के इन 10 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के अंदर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, रोहतास,भोजपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, जहानाबाद और नालंदा शहर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

सिवान में सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि

सिवान में सरयू नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस मौसम में तीसरे बार सरयू नदी नदी में बाढ़ आने से किसानों काफी क्षति हुई है।

जब बाढ़ आती है तो तबाही मचाता है और कुछ दिनों में सरयू नदी का पानी कम होने से जहां किसान राहत लेना महसूस करते हैं, तभी पुन: नदी में बाढ़ आ जाने व फसल क्षति होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बाढ़ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 60.930 मीटर दर्ज किया गया। जबकि यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित किया गया है।

यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 0.11 मीटर अधिक है। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 56.660 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित किया गया है।

यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 0.38 मीटर नीचे है। इसके पूर्व बाढ़ आने से सरयू नदी एवं छोटी गंडक नदी किनारे बसे गांव सोहागरा, सोनाहुला, श्रीकलपुर, धर्मपुर, गुठनी, योगियाडीह, तीर बलुआ, बलुला, ग्यासपुर, खड़ौली, पांडेयपार, मैरीटार समेत दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी फसल बर्बाद हो गई है।

ये भी पढ़ें

Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने

Paschim Champaran News: पश्चिमी चंपारण में दिल दहलाने वाली घटना, रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे; दो की मौत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर