Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की डेट कंफर्म, इस तारीख से मूसलाधार बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल

Bihar Weather News बिहार में मानसून की डेट लगभग कंफर्म हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 जून को बिहार में मानसून दस्तक दे देगा और फिर कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। वहीं कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को भी फायदा होगा।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 20 Jun 2024 08:31 AM (IST)
Hero Image
बिहार में 22 जून से झमाझम बारिश का अलर्ट (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather:  राजधानी समेत प्रदेश का दक्षिणी भाग बीते दो सप्ताह से भीषण गर्मी व (हीट वेव) की चपेट में है। ऐसे में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लेकिन अब राहत के संकेत हैं। दो से तीन दिन में मानसून की पहली बौछार के आसार है। 22 और 23 जून को मानसून की डेट लगभग फाइनल मानी जा रही है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून को आगे बढ़ने को लेकर स्थितियां अनुकूल हुई हैं। इनके प्रभाव से अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है।

गुरुवार को पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम रहेगा गर्म

गुरुवार को पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम गर्म रहने की संभावना है। पटना सहित औरंगाबाद, गया, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा व नवादा में गर्म व आर्द्र दिन रहने की संभावना है।

बिहार के उत्तरी भागों में गरज के साथ आंधी-पानी के आसार

Bihar News: जबकि, उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी के आसार है। अररिया, किशनगंज, सुपौल और मधुबनी में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ तेज हवा का प्रवाह होने के आसार है। मौसम में आने वाले बदलाव के कारण पटना सहित दक्षिणी भागों के तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है।

बुधवार को पटना समेत 15 जिलों में लू का प्रभाव रहा

बुधवार को पटना सहित 15 जिलों में (हीट वेव) लू का प्रभाव रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा। यहां के अधिकतम तापमान में सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। उत्तरी भागों के किशनगंज, अररिया, रोहतास, सुपौल के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। 

ये भी पढ़ें

Giriraj Singh: 'मैं 2014 से झेल रहा हूं...', गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान; सियासत हुई तेज

Tejashwi Yadav: 'इतना लंबा-लंबा फेंका कि खुद बाउंड्री के बाहर...', तेजस्वी पर BJP नेता के बयान से बवाल