Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: बिहार पहुंचा मानसून, 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; किसान रहें सावधान

Bihar Weather भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस मानसून के आने से बिहार के कई जिलों में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं आज भी 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्णिया में मानसून के आगमन तिथि 13 जून थी लेकिन इस बारदेर हुई है।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 21 Jun 2024 07:59 AM (IST)
Hero Image
बिहार में मानसून पहुंचने से लोगों को मिली राहत (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: मूसलाधार वर्षा के साथ बिहार में पूर्णिया व किशनगंज के रास्ते समय से सात दिन विलंब से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को दस्तक दे दी। गुरुवार को मानसून आगमन की मौसम विभाग ने आधिकारिक पुष्टि की है। मानसून का प्रभाव फारबिसगंज अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार तक देखा गया। सीमांचल में मानसून की झमाझम वर्षा हुई।

पूर्णिया में मानसून 7 दिन देरी से आई

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्णिया में मानसून के आगमन तिथि 13 जून थी, लेकिन इस बार सात दिन की देर हुई है। मानसून का प्रभाव प्रदेश के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकता है। मानसून की उत्तरी सीमा अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर, मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर गुजर रही है।

इन 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना

जबकि, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण जिले में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, मानसून का प्रभाव प्रदेश में बनते ही पटना सहित 30 जिलों के तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिली है। पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट के साथ 37.5 मिमी दर्ज की गई। जबकि, 41.0 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा।

मानसून के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ी

Bihar News: मानसून का प्रभाव होते ही जहां एक ओर वातावरण में नमी बढ़ी है तो दूसरी ओर पूर्वी व पश्चिमी हवा के मिश्रण से तापमान 30-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से तीव्र वज्रपात एवं आंधी-पानी की अनुकूल परिस्थिति जिलों में बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व छिटपुट वर्षा के आसार है।

बीते 13 दिनों के दौरान गुरुवार को पटना सहित 30 जिलों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

मानसून की बारिश से मिली राहत 

मानसून का प्रभाव होते ही बुधवार की देर रात पटना सहित कई जिलों में मानसून की पहली वर्षा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।   राजधानी में 3.4 मिमी वर्षा , भागलपुर में 5.2 मिमी, पूर्णिया में 39.1 मिमी, छपरा में 4.2 मिमी, दरभंगा में 8.2 मिमी, सुपौल में 21.0 मिमी, फारबिसगंज में 68.2 मिमी, मोतिहारी में 36.2 मिमी, नवादा में 24.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

जबकि, गुरुवार को पूर्णिया, किशनगंज, अररिया जिले के अलग-अलग जिलों में वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया के ढेंगराघाट में सर्वाधिक वर्षा 126.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

जबकि सुपौल के बीरपुर में 94.0 मिमी, किशनगंज जिले के बहादुरगंज में 82.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के अहिरवालिया में 74.0 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 72.4 मिमी, गोपालगंज के भोरे में 57.8 मिमी, सीवान के जीरादेई में 52.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के ढाका में 50.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 37.5 25.9 गया 38.0 27.0 भागलपुर 35.5 25.7 भागलपुर 35.5 25.7 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ये भी पढ़ें

Prashant Kishor: 'प्रशांत किशोर तुरंत माफी मांगें', PK के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा; कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं

Giriraj Singh: 'मैं 2014 से झेल रहा हूं...', गिरिराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान; सियासत हुई तेज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें