Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों के लोग रहें सावधान, मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी; पढ़ें आज की वेदर रिपोर्ट

Bihar Ka Mausam बिहार में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश के आसार हैं। इस बीच बिहार में बाढ़ का कहर भी जारी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। सिवान बेगूसराय पटना समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

By Jitendra Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 21 Sep 2024 07:50 AM (IST)
Hero Image
बिहार में मौसम का हाल (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: राजधानी समेत प्रदेश में दो दिनों बाद वर्षा में तेजी आने की संभावना है। 23 से 27 सितंबर तक पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में बारिश के आसार है। अभी दो दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके कारण सुबह और शाम में लोगों को मौसम सुहाना लगेगा।

बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। जिन जिलों में बारिश होनी है, उनमें पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, छपरा और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। किसानों  से भी सावधान रहने की अपील की गई है।

तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन दिनों बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

शुक्रवार को कैसा रहा मौसम

शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में धूप और बादल का आना-जाना लगा रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 38.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर    अधिकतम       न्यूनतम

पटना       34.9          28.3

गया         34.5          27.0

भागलपुर  35.2          28.3

मुजफ्फरपुर 33.8       28.1

Bihar Flood News Live: बिहार में कहां-कहां बाढ़ से हो रही तबाही? देखें डराने वाली तस्वीरें; दीघा घाट पर अलर्ट

Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें