Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: बिहार में आज गरज-तड़क के साथ बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

आज राजधानी समेत प्रदेश में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। वहीं 48 घंटे बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर पूर्णिया औरंगाबाद गया कटिहार बांका समेत अन्य भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 22 Jul 2024 07:16 AM (IST)
Hero Image
बिहार में आज हल्की वर्षा के आसार। (फोटो- ANI)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today 22 July राजधानी समेत प्रदेश में मानसून कमजोर होने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई है। इनके प्रभाव से दिन के तापमान में वृद्धि होने के साथ लोगों को अभी उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सोमवार को पटना समेत अधिसंख्य भागों में छिटपुट बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा के आसार है।

48 घंटे बाद तापमान में गिरावट की संभावना है। पटना व आसपास के इलाकों में रविवार की शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल उमड़-घुमड़ करने के साथ छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

इन जिलों में हुई वर्षा

बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर, पूर्णिया, औरंगाबाद, गया, कटिहार, बांका समेत अन्य भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भागलपुर के खेलगांव में 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान का हाल

रविवार को पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के बाद 23 जुलाई से वर्षा में तेजी की संभावना है।

इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा

भागलपुर के नवगछिया में 8.6 मिमी, फारबिसगंज में 7.2 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 7.0 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 4.2 मिमी, बांका में 3.2 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 2.8 मिमी, बगहा में 2.0 मिमी, औरंगाबाद में 2.0 मिमी, शेखपुरा में 1.5 मिमी, गया के मानपुर में 1.2 मिमी, बांका के बौसी में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Patna News: पटना के दो फेमस इलाकों के बीच बनेगी फोरलेन सड़क, अगले महीने से शुरू हो सकता है काम

ये भी पढ़ें- Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल, लोकल से लेकर सड़क तक पानी-पानी; 36 उड़ानें रद्द