Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: पटना सहित 20 जिलों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार, उमस भरी गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत

पटना सहित 20 जिलों में मंगलवार को गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर जानकारी साझा की है। मौसम विभाग ने बताया कि 20 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शेष जिलों का मौसम शुष्क बने होने के साथ पछुआ का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण मधुबनी व सीतामढ़ी में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 23 Jul 2024 07:32 AM (IST)
Hero Image
बिहार के 20 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। (फोटो- ANI)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today 23rd July राजधानी समेत प्रदेश में बीते दिनों से मानसून के कमजोर होने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई है। ऐसे में दिन के तापमान व नमी में वृद्धि होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मंगलवार को पटना सहित 20 जिलों में गरज-तड़क के साथ कहीं पर हल्की तो कहीं पर छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है। जबकि, शेष जिलों का मौसम शुष्क बने होने के साथ पछुआ का प्रभाव बना रहेगा।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पश्चिमी हवा बिहार के तराई वाले क्षेत्रों से गुजर रही है। ऐसे में मौसम सामान्य बना रहेगा।

बीते 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, दरभंगा, बांका व मुंगेर में हल्की वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 50.5 मिमी सर्वाधिक वर्षा व पटना जिले के नौबतपुर में 8.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

सोमवार को पटना सहित 17 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

मधुबनी के पंडौल में 23.4 मिमी, सुपौल के बौसा में 18.4 मिमी, सीतामढ़ी के पुपरी में 18.4 मिमी, मधेपुरा के चौसा में 16.8 मिमी, पटना के मसौढ़ी में 14.6 मिमी, मधुबनी में 14.0 मिमी, दरभंगा के जाले में 12.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

सुपौल के त्रिवेणीगंज में 11.2 मिमी, मधुबनी के माधेपुर में 8.6 मिमी, कटिहार के बरारी में 8.5 मिमी, पटना के नौबतपुर में 8.4 मिमी, सुपौल में 8.2 मिमी, मुंगेर के बरियारपुर में 7.6 मिमी, बांका के बेलहर में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Weather Update: फिराेजाबाद में झमाझम बारिश, कैसा रहेगा यूपी में मानसून का मिजाज, पढ़िये आज के मौसम का हाल

ये भी पढ़ें- Delhi Rains: सावन के पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसे बादल, दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।