Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: पटना सहित कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना, 10 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट

पटना सहित कुछ स्थानों पर आज (बुधवार) छिटपुट वर्षा की संभावना है। वहीं 10 जिलों में मेघ गर्जन वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं। बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज पूर्णिया मधुबनी जमुई समेत 11 जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 24 Jul 2024 07:14 AM (IST)
Hero Image
बिहार में आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार। (फोटो- ANI)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today 24 July राजधानी पटना समेत प्रदेश के आसपास के इलाकों में मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आते ही हल्की वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में मंगलवार को 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना सहित जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, प्रदेश के 10 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।

क्या है मानसून का स्टेटस?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणी रेखा बीकानेर, ग्वालियर, खुजराहो, रांची, दीघा से गुजर रही है। जबकि निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के आसपास बना हुआ है।

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, पूर्णिया, मधुबनी, जमुई, बेगूसराय, कटिहार, गया, अररिया, मुंगेर, बांका, जहानाबाद जिले में हल्की वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज में सर्वाधिक वर्षा 37.6 मिमी दर्ज किया गया।

बीते दिनों से मानसून कमजोर होने के कारण प्रदेश में अभी भी सामान्य से 28 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में 422.6 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी जबकि 306.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

तापमान का हाल

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी के पुपरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

खगड़िया में 36.4 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 28.6 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 21.8 मिमी, बक्सर के इटराही में 19.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के रामनगर में 17.2 मिमी, दरभंगा के जाले में 15.4 मिमी, गया के बेलागंज में 14.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, किशनगंज के ठाकुरगंज में 13.2 मिमी, किशनगंज के पोठिया में 12.2 मिमी, बांका के बौसी में 10.8 मिमी, जहानाबाद के मखदुमपुर में 10.2 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; पढ़िए आज के मौसम का हाल

ये भी पढ़ें- Weather Update: महाराष्ट्र-गुजरात में जमकर बरसेंगे बदरा, राजस्थान में भी भारी बारिश का अनुमान; 3 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट जारी