Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार में आज बदलेगा मौसम, पटना समेत 19 जिलों में होगी झमाझम बारिश; पढ़ें पूरा अपडेट

बिहार में आज 19 जिलों में झमाझाम बारिश के आसार हैं। हालांकि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून सीजन के दौरान राज्य में सामान्य से अभी 29 फीसद वर्षा में कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में वास्तविक वर्षा 308.5 मिमी दर्ज की गई जबकि 432.2 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 25 Jul 2024 07:20 AM (IST)
Hero Image
पटना समेत 19 जिलों में आज वर्षा की संभावना है।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today 25th July राजधानी समेत दक्षिणी भागों के अलावा 19 जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। बीते दिनों से मानसून के कमजोर होने के कारण भारी वर्षा में कमी देखी जा रही है। इसके कारण दिन के तापमान में वृद्धि होने के साथ वायुमंडल में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।

अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान राज्य में सामान्य से अभी 29 फीसद वर्षा में कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में वास्तविक वर्षा 308.5 मिमी दर्ज की गई जबकि 432.2 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी।

बीते 24 घंटों में इन जिलों में हुई वर्षा

किशनगंज, सिवान व पश्विम चंपारण जिले में सामान्य से अधिक वर्षा जबकि अन्य जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के आसपास, गया, भागलपुर, भभुआ, औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, बांका, बेगूसराय, नालंदा के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई।

भभुआ के भगवानपुर में सर्वाधिक वर्षा 54.4 मिमी दर्ज की गई। जबकि पटना के श्रीपालपुर में 21.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में शाम में काले बादलों का बसेरा बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। जबकि, दिन में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

प्रमुख जगहों पर वर्षा की स्थिति

बोधगया में 39.4 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 32.4 मिमी, सासाराम में 26.8 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 25.4 मिमी, गया के डुमरिया में 24.0 मिमी, पटना के श्रीपालपुर में 21.0 मिमी, भभुआ के अधवारा में 20.6 मिमी, डेहरी में 13.4 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 12.2 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 9.6 मिमी, गया में 8.8 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 8.4 मिमी एवं नालंदा के परबलपुर 8.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्लीवालों को आज साथ में छाता लेकर निकलने की जरूरत, सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी; गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश

ये भी पढ़ें- Gujarat: गुजरात में भारी बारिश से आठ की मौत, कई नदियां उफान पर; आठ सौ से अधिक लोग विस्थापित

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।