Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: पटना सहित 8 जिलों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मानसून (Monsoon In Bihar) पूरी तरह से छा गया है। ऐसा कोई जिला नहीं जहां मानसून के बादल ना बरस रहे हों। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी अपडेट जारी कर दिया है। राजधानी पटना सहित 8 जिलों में तेज वर्षा के आसार हैं। वहीं अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 08 Jul 2024 07:07 AM (IST)
Hero Image
बिहार के आठ जिलों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी (फोटो- ANI)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today राजधानी समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव जारी है। इनके प्रभाव से पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार हैं। सोमवार को पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

आठ जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा की चेतावनी (Bihar Rain Alert) जारी की गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। बांका के शंभूगंज में सर्वाधिक वर्षा 191.6 मिमी व रविवार को राजधानी में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान का क्या है हाल?

पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। रविवार की सुबह पटना व आसपास इलाकों में छिटपुट वर्षा मौसम सामान्य बना रहा है। धूप निकलने के कारण शाम में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

किशनगंज में 148.0 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 145.6 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 125.6 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 120.8 मिमी, पटना के अथमलगोला में 113.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शेखपुरा के बरबिगहा में 110.6 मिमी, सिवान में 97.2 मिमी, बांका के कटोरिया में 87.4 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 75.6 मिमी, नालंदा के चंडी में 72.0 मिमी, पश्चिम चंपारण के नूतन में 64.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लालू यादव आजकल...', RJD सुप्रीमो के बारे में ये क्या बोल गए BJP के कद्दावर नेता; अब मचेगा घमासान

ये भी पढ़ें- Muzaffarpur News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी के लिए घर छोड़कर आ गई युवती; फिर हुआ कुछ ऐसा जिसने बदल दिया सबकुछ

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें