Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: प्रदेश में मानसून पड़ा कमजोर, उत्तरी बिहार में हल्की वर्षा के आसार; पढ़ें पूरा अपडेट

बिहार में लगातार एक सप्ताह तक बारिश (Rain Forecast In Bihar) होने के बाद अब मानसून कमजोर पड़ गया है। मानसून के कमजोर पड़ते ही अगले दो से तीनों तक राज्य में तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तरी बिहार में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

By Niraj Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 09 Jul 2024 07:15 AM (IST)
Hero Image
बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। (फोटो- जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Forecast दक्षिण-पश्चिम मानसून एक सप्ताह बाद फिलहाल राज्य में कमजोर पड़ गया है। मानसून कमजोर पड़ने पर अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के तापमान में वृद्धि होने के आसार है। वहीं, उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में इस दौरान हल्की वर्षा हो सकती है।

सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में आर्द्रता 70 प्रतिशत रही।

पूरे प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में फिलहाल मानसून (Bihar Monsoon 2024) काफी कमजोर पड़ गया है। ऐसे में स्थानीय कारणों से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, उत्तरी बिहार के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो से तीन दिनों में प्रदेश में वज्रपात की घटनाएं बढ़ेंगी। पिछले चौबीस घंटे में सबसे ज्यादा वर्षा सहरसा में 111 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं, मधेपुरा में 78.8, नोखा में 66.4 मिलीमीटर, मोहनिया में 58.4 मिलीमीटर एवं भभुआ में 50.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

एक सप्ताह बाद पटनावासियों को मिली वर्षा से राहत

एक सप्ताह बाद सोमवार को पटनावासियों को मानसून की वर्षा से हल्की राहत मिली। एक सप्ताह से प्रति दिन किसी न किसी समय राजधानी में वर्षा हो जाती थी। नहीं होने की स्थिति में सोमवार को राजधानी के बाजारों में अच्छी भीड़ रही।

सब्जी की बाजार से लेकर बड़े मार्केटों में भी अच्छी भीड़ रही। सुबह से ही वर्षा नहीं होने के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी ठीक रही।

ये भी पढ़ें- Ex IAS Manish Verma: पटना DM रहे मनीष वर्मा मंगलवार को JDU में होंगे शामिल, CM नीतीश के हैं करीबी

ये भी पढ़ें- Bihar CTET News: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पकड़े गए 30 फर्जी परीक्षार्थी, 50 हजार लेकर दे रहे थे एग्जाम