Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: बिहार में छिटपुट वर्षा बढ़ा रही उमस, पटना सहित 14 जिलों में मेघ गर्जन की चेतावनी

बिहार में छिटपुट वर्षा उमस बढ़ाने का काम कर रही है। वहीं मानसून के कमजोर होने के कारण खेती किसानी पर बुरा असर पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पटना सहित 14 जिलों में मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज सुपौल अररिया मधुबनी बांका कटिहार व सीतामढ़ी के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

By prabhat ranjan Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 31 Jul 2024 07:11 AM (IST)
Hero Image
पटना सहित 14 जिलों में आज मेघ गर्जन की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today 31st July राजधानी पटना समेत प्रदेश के 14 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। प्रदेश के शेष जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिन के तापमान में वृद्धि होने से उमस का प्रभाव बना रहेगा। मानसून के कमजोर होने के कारण खेती किसानी पर बुरा असर पड़ा है।

भारी बारिश का करना होगा इंतजार 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून को सक्रिय करने वाला चक्रवाती परिसंचरण, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र नहीं बना, जिससे मानसून प्रभावित हुआ है। ऐसे में अभी भारी वर्षा को लेकर लोगों को इंतजार करना होगा।

बीते 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश?

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधुबनी, बांका, कटिहार व सीतामढ़ी के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। किशनगंज के टेढ़ागाछ में 17.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। राजधानी के आसपास इलाकों में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान का हाल

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस व 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी पुपरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख जगहों पर वर्षा की स्थिति

सुपौल के बीरपुर में 10.0 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 8.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 4.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 3.6 मिमी, बांका में 3.0 मिमी, सुपौल के भीम नगर में 1.0 मिमी, कटिहार के कुरसेला में 0.8 मिमी, सीतामढ़ी के पुपरी में 0.5 मिमी एवं कटिहार के बरारी में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में अच्छी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें- मानसून का बीता आधा सीजन... कहीं झमाझम बारिश तो कहीं निराशा, देश में अब तक हुई सिर्फ 3 प्रतिशत से अधिक वर्षा