Move to Jagran APP

Bihar Weather: कमजोर पड़ा मानसून, कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार; जान‍िए उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत

राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया हैजिसके कारण झमाझम बारिश पर अंकुश लग गया है। 23 जुलाई से बारिश में तेजी आते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। 48 घंटे बाद तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्विम चंपारण के अलग-अलग स्थानों पर एवं बांका सीतामढ़ी शेखपुरा में हल्की बारिश दर्ज की गई।

By prabhat ranjan Edited By: Prateek Jain Updated: Sat, 20 Jul 2024 07:50 AM (IST)
Hero Image
प्रदेशभर में 23 जुलाई से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने के कारण झमाझम वर्षा पर विराम लग गया है। वर्षा में कमी आने के कारण जहां एक ओर बादलों का बनना कम हुआ है तो दूसरी ओर दिन के तापमान में वृद्धि होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 23 जुलाई से वर्षा में तेजी आते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को पटना व आसपास इलाकों के अलावा प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

48 घंटे बाद तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने के साथ लोग उमस से परेशान रहे। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्विम चंपारण के अलग-अलग स्थानों पर एवं बांका, सीतामढ़ी, शेखपुरा में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 58.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना, डेहरी, बांका, बक्सर, जीरादेई, गोपालगंज को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस जबकि 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - 

Nitish Kumar: बिहार में बढ़ते अपराध पर गुस्से में नीतीश कुमार, पुलिस अधिकारियों को दे दिया सख्त आदेश

प्रमुख स्थानों पर वर्षा की स्थिति

  पश्चिम चंपारण के रामनगर में 42.6 मिमी, बगहा में 20.0 मिमी, अररिया में 11.0 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 2.6 मिमी, समस्तीपुर के पटोरी में 2.6 मिमी, गया के वजीरगंज में 2.2 मिमी, शेखपुरा में 1.0 मिमी, बांका के बाराहाट में 1.0 मिमी एवं सीतामढ़ी के पुपरी में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 37.3 30.8 गया 36.4 28.0 भागलपुर 37.6 30.0 मुजफ्फरपुर 35.8 30.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें - 

Bihar News: खेल को बढ़ावा देगी बिहार सरकार, पंचायत में होंगे खेल मैदान; गांव के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।