Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार में तीन बच्चों की मां के साथ हैवानियत, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; चार आरोपी गिरफ्तार

बिहार के दानापुर में एक महिला सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। उसी दौरान उसके एक जानकार ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और फिर अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला को जब होश आया तो उसने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Brij Bihari MishraEdited By: Rajat MouryaUpdated: Sun, 08 Oct 2023 08:36 PM (IST)
Hero Image
बिहार में तीन बच्चों की मां के साथ हैवानियत, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, दानापुर। बीते रात मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में आधा दर्जन युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के चंगुल से छूट किसी तरह महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस महिला को थाने लेकर पहुंची।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने घटना में शामिल 4 युवकों को गिरफ्तार का लिया। इसी के साथ पुलिस ने दाउदपुर निवासी सरोज समेत आधा दर्जन युवकों पर केस दर्ज किया है। शाहपुर पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। घटनास्थल मनेर थाना क्षेत्र में होने के कारण मनेर थाने में मामला दर्ज किया गया।

'सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी महिला, तभी...'

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम तीन बच्चों की मां करीब साढ़े सात बजे सब्जी लाने बाजार के लिए निकली थी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि दाउदपुर निवासी सरोज कुमार उसे बहला फुसला कर बाजार से बाहर ले गया जहां पहले पांच लोग खड़े थे। सरोज ने उसे एक कपड़ा सुंघा दिया। उसके बाद सरोज अपने दोस्तों के साथ उसे सुनसान जगह में ले गया। जहां बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

'जब होश आया तो...'

पीड़िता के मुताबिक, जब उसे होश आया तो वह किसी तरह सड़क पर आई और शाहपुर थाना के डायल-112 को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद डायल-112 उसे लेकर थाने पहुंची। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए सरोज समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

शाहपुर थानाध्यक्ष उतम कुमार ने बताया कि देर रात सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली। महिला के बयान पर आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे महिला के साथ सामूहिक दष्कर्म की सूचना मिली। महिला के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपित दाउदपुर बगीचा निवासी सरोज कुमार, गोलू कुमार, सोनू कुमार एवं सत्येन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। दो आरोपित फरार हैं। घटनास्थल मनेर होने के कारण मनेर थाने में मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- 'मुंह पर थूक दो, अधिकारी को फटे जूते की माला पहनाओ'; RJD के पूर्व कृषि मंत्री की लोगों को अजीबोगरीब सलाह

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल! बिहार के इस अस्पताल में बिना एक्सपर्ट डॉक्टर के हो रहा पोस्टमॉर्टम, संसाधनों का भी अभाव

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर