Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छोटे पर्दे पर छाया बिहारियों का जादू, घर-घर में हिट ये सीरियल्स ...जानिए

बॉलीवुड में बिहारी पृष्ठभूमि पर आधारित कई फिल्मों पर आधारित फिल्मों के बाद अब टीवी पर बिहारी कलाकारों का जलवा दिख रहा है, आजकल छोटे पर्दे पर बिहारी कलाकारों का जादू छाया हुआ है।

By Kajal KumariEdited By: Updated: Mon, 25 Dec 2017 10:52 PM (IST)
Hero Image
छोटे पर्दे पर छाया बिहारियों का जादू, घर-घर में हिट ये सीरियल्स ...जानिए

पटना [जेएनएन]। यूं तो बॉलीवुड में बिहारी पृष्ठभूमि पर आधारित कई सिनेमा बने हैं लेकिन छोटे परदे पर भी बिहारियों का जलवा है। आजकल छोटे परदे पर इस तरह के कई धारावाहिक पसंद किए जा रहे हैं। कौन कौन से हैं ऐसे सीरियल और क्या कहते हैं लोग, आप भी जानिए।

ठेठ बिहारी निमकी मुखिया सबकी है चहेती 

शोख, चुलबुली और ठेठ बिहारन का किरदार निमकी मुखिया का हाई वोल्टेज ड्रामा इन दिनों सबके दिलों पर राज कर रहा है। स्टार भारत पर आने वाले धारावाहिक में निमकीन कुमारी की भूमिका छोटे परदे की कलाकार गुरंग निभा रही हैं जिसे लोग सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं।

यह धारावाहिक बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी है और हंसी ठिठोली में ही कई तरह के सामाजिक मुद्दे को उजागर कर जाती है। इसमें मुख्य किरदार में निमकी मुखिया की सहायता ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर का किरदार निभा रहे इंद्रनील सेनगुप्ता करते हैं।

धारावाहिक में निमकी बेहद बातूनी और चुलबुल बिहारी पात्र हैं जो लोगों की चहेती किरदार बन गई हैं। सीरियल के लेखक जमान हबीब ने बिहार की पृष्ठभूमि पर बिहारी भाषा, कंटेंट और परिधान के साथ न्याय किया है। इसके एक एक किरदार बिहार के अनुसार बुने गए हैं।

अलग कंटेंट और बेहतरीन अदाकारी के कारण यह सीरियल सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। निमकी मुखिया लड़कियों की पढ़ाई लिखाई, महिलाओं की राजनीति में आने से लेकर महिलाओं को समानता जैसी अधिकारों की बात करता है।  

क्या हाल मिस्टर पांचाल में बिहारी दामाद का जलवा

छोटे परदे पर सास बहू के झगड़े सुपरहिट रहे हैं लेकिन स्टार भारत पर आने वाले क्या हाल मिस्टर पांचाल में सास दामाद की कॉमेडी अभी हिट चल रही है। इस सीरियल में प्रताप नाम के बिहारी कैरेक्टर को खूब पसंद किया जा रहा है।

सीरियल एक ऐसी मां पर आधारित है जो अपने बेटे के लिए सर्वगुण सम्पन्न बहू की तलाश में है। संयोग से उसे एक नहीं पांच बहुएं मिल जाती हैं जो अलग अलग क्वालिटी की हैं। इसी में बिहारी घरजमाई प्रताप के किरदार में राहुल सिंह बिहारी तड़का लगाते नजर आते हैं। इस सीरियल की टीआरपी बहुत अच्छी चल रही है।  

तेरा बाप मेरा बाप में बिहार का जादू 

बिग मैजिक गंगा पर यह सीरियल सबको भा रहा है। यह सीरियल एक कॉमेडी मेलोड्रामा है जिसमें संवाद से लेकर वस्त्र और परिधान भी बिहारी है। दो पड़ोसियों पर आधारित इस सीरियल में दोनों के पिता की शक्ल एक से मिलती है जिसपर पूरी धारावाहिक आधारित है। सीरियल को भारी सफलता मिल रही है।  

अग्निफेरा में दो दबंग दुल्हनों की कहानी

एंड टीवी पर यह सीरियल आ रहा है जो लोगों की पसंद बन चुका है। दो दबंग दुल्हनों के बीच फंसे एक युवक की कहानी को लोग दिलचस्पी लेकर देखते हैं। ऑफबीट फैमिली ड्रामा में सृष्टि और रागिनी नामक किरदार दो दुल्हनों की भूमिंका  में हैं और अनुराग उन दोनों के दबंग स्वभाव को लेकर परेशान है। इस सीरियल में भी बिहार की झलक मिलती है। 

ये सीरियल भी रहे  ब्लॉकबस्टर 

छोटे परदे पर बिहार की पृष्ठभूमि पर सीरियल बनते आ रहे हैं जिनमें कुछ प्रमुख सीरियल इस प्रकार हैं। इसे आज भी लोग बड़े चाव से यू ट्यूब और हॉटस्टार पर देखते हैं।

बेगूसराय

एंड टीवी पर आने वाले इस सीरियल को काफी प्रसिद्धि मिली थी। सीरियल को बेहतरीन कंटेंट और ड्रामा के लिए जाना जाता है। इस सीरियल की अररिया वाली भौजी बहुत लोकप्रिय हुई थी। 

सरोजनी : एक नई पहल  

जी टीवी पर आने वाले इस सीरियल को 2015 में बहुत लोकप्रियता मिली थी। पंकज त्रिपाठी ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी जो 2016 में समाप्त हुआ था। फिल्म एक शिक्षक और छात्रा पर आधारित था। सीरियल में टीचर को अपनी छात्रा से प्रेम हो जाता है जिसके बाद वह उसे अपने घर ब्याह के ले आता है। पिता दुष्यंत कड़क स्वभाव का होता है जिसे अभिनेत्री सोमेंदर सिंह शिक्षित करके बदल देती हैं। 

भाग्य विधाता अफसर बिटिया  

बांका की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरियल भी बहुत प्रसिद्ध हुई थी। इसे आज भी लोग हॉटस्टार पर देखते हैं। अनुसूचित जाति की लड़की के अफसर बनने के संघर्ष और लड़कियों की पढ़ाई पर समाज की प्रतिक्रिया को बहुत ही बेहतरीन तरीके से इसमें दिखाया गया था। 

बिहार की पृष्ठभूमि पर बनने वाले सीरियल इसलिए लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं क्योंकि इसमें मौलिकता होती है। लोग यहां के हर रंग हर शेड को पसंद करते हैं। किरदार, संवाद अदायगी, कंटेंट बिल्कुल ओरिजनल होता, इसलिए भी पसंद आते हैं।

अस्मिता शर्मा, अभिनेत्री

बिहार का टोन हमेशा से ही हिट रहा है। बॉलीवुड में भी इसका प्रयोग बहुत पहले से किया जाता रहा है। छोटे परदे पर भी इसका जादू चल रहा है। लोगों को बिहारी बोलना और देखना पसंद आता है। 

राहुल सिंह, अभिनेता

मुझे स्टार भारत पर आने वाला सीरियल निमकी मुख्रिया बहुत पसंद है। बिहारी सभी जगह हिट हैं। फिल्मों से लेकर छोटे परदे पर भी इसकी धूम है।

वंदना, छात्रा

मुझे बेगूसराय सीरियल बहुत पसंद था। अभी क्या हाल मिस्टर पांचाल खूब हंसा रहा है। बिहारी बोली है ही ऐसी कि सभी के दिल को छू जाती है।

चित्रा, छात्रा