Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhath Puja 2024: पूरा विश्व जानेगा छठ पूजा का महात्म्य, देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु; नीतीश सरकार देगी फर्स्ट क्लास फैसिलिटी

Chhath Puja 2024 छठ पूजा को अब देश-विदेश के पर्यटक भी करीब से देख सकेंगे। नीतीश सरकार छठ को पर्यटन उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। छठ पूजा के लिए विशेष टूर पैकेज बनाए जाएंगे और पर्यटकों को बिहार आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही पर्यटन विभाग की 640 करोड़ से अधिक की योजनाओं की भी जानकारी दी गई है।

By Rajat Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 27 Sep 2024 08:49 PM (IST)
Hero Image
छठ महापर्व से रूबरू होंगे विदेशी पर्यटक।

राज्य ब्यूरो, पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा को अब देश-विदेश के पर्यटक करीब से देख-जान सकेंगे। इसके लिए छठ को पर्यटन उत्सव का रूप दिया जाएगा।

पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने शुक्रवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छठ को लेकर विशेष टूर पैकेज बनाकर देश-विदेश के पर्यटकों को बिहार आमंत्रित किया जाएगा।

640 करोड़ की पर्यटन योजनाओं पर काम शुरू

इस मौके पर मंत्री ने 640 करोड़ से अधिक की पर्यटन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 509.78 करोड़ की नई योजना पर काम शुरू है, जबकि वर्ष 2024-25 के लिए 135 करोड़ की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति हाल ही में मिली है।

इस राशि से गया के विष्णुपद मंदिर, गया जी धर्मशाला, राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक, जमुई में गरही डैम और औरंगाबाद में देव सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

राम जानकी मार्ग से जुड़ेगा अयोध्या-सीतामढ़ी

पर्यटन मंत्री ने बताया कि सीतामढ़ी के पुनौरा गांव में माता जानकी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद पुनौरा धाम में 50 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण कर नया प्रस्ताव गठित किया जा रहा है।

केंद्र सरकार के द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच राम जानकी मार्ग का निर्माण भी किया जा रहा है। इस सड़क से पुनौरा धाम को जोड़ने के लिए राज्य सरकार के द्वारा भी पुनौरा धाम तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, बरौनी और पटना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Bihar Train News: छठ पूजा पर बिहार के यात्री ध्यान दें, अमृतसर से फारबिसगंज के लिए चलेगी ट्रेन; पढ़ें रूट-टाइम-टेबल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें