Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिजेंद्र यादव ने तेजस्वी को याद दिलाई नीतीश कुमार की 'कृपा', मंत्री शीला मंडल ने बोली तीखी बात

बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार की कृपा याद दिलाई है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष को बिहार में विकास नहीं दिख रहा है लेकिन ये वही तेजस्वी यादव हैं जो नीतीश कुमार की कृपा से दो बार उप मुख्यमंत्री बने। वहीं शीला मंडल ने कहा कि प्रदेश की जनता विपक्ष के झूठ और दुष्प्रचार को कभी माफ नहीं करेगी।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 12 Sep 2024 07:16 PM (IST)
Hero Image
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार CM नीतीश कुमार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को राज्य सरकार प्रतिवर्ष लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है। जानकारी के अभाव में राजद नेता निराधार बात कर रहे हैं।

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की तुलना में बिहार के लोगों को सस्ती बिजली मिल रही है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष को इन विषयों का विशेष ज्ञान नहीं है।

'राजद नेताओं को भ्रष्टाचार पर उपदेश देने से...'

मंत्री ने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां राजकोष के खजाने से लूट हुई थी, इसलिए राजद नेताओं को भ्रष्टाचार पर उपदेश देने से बचना चाहिए। वर्ष 2005 से बिहार में सड़क, बिजली और शिक्षा की स्थिति क्या थी, यह जगजाहिर है, लेकिन आज बिहार विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को बिहार का विकास नहीं दिखाई दे रहा। नीतीश कुमार की कृपा से ही तेजस्वी यादव को दो बार उप मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।

शीला मंडल का विपक्ष पर निशाना

जन सुनवाई कार्यक्रम में मौजूद परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि प्रदेश की जनता विपक्ष के झूठ और दुष्प्रचार को कभी माफ नहीं करेगी। नीतीश कुमार ने विगत 19 वर्षों के शासनकाल में महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया। जन सुनवाई कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो. नवीन आर्या व प्रवक्ता अरविंद निषाद भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले...', प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; नीतीश को होगी टेंशन!

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार की सारी कोशिश 'फेल'? मंत्री जी ने चुनाव से पहले बिगाड़ा 'खेल'

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर