Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RJD नेता शिवानंद तिवारी की पत्नी बिमला देवी पंचतत्व में विलीन, नीतीश-लालू ने दी श्रद्धांजलि

Vimla Devi Funeral राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी बिमला देवी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। गंगा किनारे दीघाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राहुल तिवारी ने दी। राहुल राजद के विधायक हैं।

By Arun AsheshEdited By: Prateek JainUpdated: Tue, 23 May 2023 09:40 PM (IST)
Hero Image
RJD नेता शिवानंद तिवारी की पत्नी बिमला देवी पंचतत्व में विलीन, नीतीश-लालू ने दी श्रद्धांजलि

पटना, राज्य ब्यूरो: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी की धर्मपत्नी बिमला देवी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। गंगा किनारे दीघाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राहुल तिवारी ने दी। राहुल राजद के विधायक हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा घाट पर बिमला देवी के पार्थिव शरीर का दर्शन किया। पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शिवानंद तिवारी को भी सांत्वना दी।

पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, अनिल कुमार, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, पूर्व विधान पार्षद हरेंद्र प्रताप, राजद नेता विनोद यादव, भाई अरुण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सोमवार को स्‍थानीय अस्‍पताल में हुआ था विमला देवी का नि‍धन

बिमला देवी का निधन सोमवार की रात स्थानीय अस्पताल में हो गया था। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर विधायक राहुल तिवारी के आवास पर रखा गया था।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिवानंद तिवारी के साथ संघर्ष के दिनों को याद किया। अंतिम दर्शन के लिए तिवारी के आवास पर सुबह से ही विभिन्न दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ था। इनमें राज्य भर के लोग थे।

शिवानंद तिवारी के छलक आए आंसू

दीघाघाट पर शिवानंद तिवारी संयत थे। वे यहां आने वालों से हाल-चाल पूछ रहे थे। पूछने पर पत्नी की बीमारी के बारे में बता रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कुछ देर बातचीत की, लेकिन जैसे ही लोग पार्थिव शरीर को उठाकर चिता की ओर बढ़े, शिवानंद तिवारी के आंसू छलक गए। 58 साल का साथ छूट गया।

उन्होंने फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखा। इसमें बताया गया है कि शिवानंद तिवारी के अक्खड़ और स्वाभिमानी स्वभाव के बने रहने में उनकी पत्नी की कितनी बड़ी भूमिका थी। उन्होंने संघर्ष के दिनों को याद किया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें