Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार के स्कूल में बर्थडे पार्टी, पिस्टल लेकर लड़की के सामने पहुंचा लड़का; 'जो लफड़ा करेगा गोली से मरेगा'

बिहार में एक बार फिर नर्तकी के साथ वीडियो वायरल हुआ है। एक स्कूल में लड़के की बर्थडे पार्टी मन रही है। लड़की के साथ हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना गोपालगंज की है।

By Akshay PandeyEdited By: Updated: Sun, 24 Apr 2022 12:00 PM (IST)
Hero Image
बिहार के गोपालगंज में नर्तकी के साथ हाथ में पिस्टल लेकर डांस करते लड़के।

जागरण टीम, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र तकिया याकूब गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय में नर्तकी के साथ हथियार लहराते कुछ युवकों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि दो दिन पहले बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इसमे कुछ युवक दो नर्तकी के साथ हथियार लहराते हुए डांस कर रहे हैं। जो लफड़ा करेगा गोली से मरेगा...गाने पर डांस चल रहा है। इसी बीच किसी ने अपने मोबाइल में नाच-गाने के कार्यक्रम की रिकार्डिंग कर ली। कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। घटना को लेकर सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक मुंह में सिगरेट और दोनों हाथों में पिस्टल लेकर नर्तकी के साथ डांस कर रहा है। वहीं नर्तकी भी कुछ देर अपने हाथ मे पिस्टल लेकर दिखाती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो के बारे में यह बताया जा रहा है कि तकिया याकूब गांव के एक युवक की बर्थडे पार्टी थी, जिसका आयोजन स्कूल के समीप किया गया था। लेकिन आर्केस्ट्रा प्रोग्राम स्कूल के कमरे में संचालित किया जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें एक युवक दोनों हाथ में पिस्टल लेकर लहराता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के बारे जब सदर एसडीपीओ संजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तीन दिन पहले ऐसा ही एक वीडियो बिहार के नालंदा से वायरल हुआ था। नूरसराय थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बार गर्ल डांस करती नजर आई थी।  'सीधे राइफल के नोक पर टंगा जाइवा' गाने के दौरान लड़की एक लड़के के सीने पर कट्टा तान देती है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें