Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, महागठबंधन को बिहार की 40 सीटों पर धूल चटाने का फॉर्मूला सेट; 30 दिसंबर को बैठक

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। चुनाव अभियान को धार देने के लिए 30 दिसंबर को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ संबोधित करेंगे। संभावना है कि केंद्रीय नेतृत्व के विशेष प्रतिनिधि भी इस बैठक में भाग लेंगे।

By Mukul KumarEdited By: Mukul KumarUpdated: Tue, 26 Dec 2023 08:15 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में महागठबंधन सरकार को चुनौती देने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को नए सिरे से सक्रिय करने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए 30 दिसंबर को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, सभी जिला अध्यक्षों, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक को आमंत्रित किया गया है।

सम्राट चौधरी साझा करेंगे रणनीति

संभव है कि बैठक में शीर्ष नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों को धरातल पर उतारने के लिए दिए गए निर्देश लागू करने की रणनीति सम्राट चौधरी साझा करेंगे। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ संबोधित करेंगे।

संभावना है कि केंद्रीय नेतृत्व के विशेष प्रतिनिधि भी इस बैठक में भाग लेंगे। हालांकि, कौन आएंगे यह अभी तय नहीं है। पार्टी की योजना प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सक्रिय करना है। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम एवं गतिविधियों पर भी मंथन प्रस्तावित है।

राज्यपाल के नेतृत्व में पूरे वर्ष समारोह

वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. भीम सिंह ने जननायक की जयंती पर प्रस्तावित सम्मेलन के स्थगन को जदयू का अशोभनीय व निंदनीय कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु का हवाला दिया जाना पूर्णतः हास्यास्पद है, क्योंकि कर्पूरी जयंती पर मौसम कोई पहली बार ऐसा नहीं है। इस वर्ष तो उनकी जन्म शताब्दी है।

ऐसे में सरकार को चाहिए था कि इस बार पूरे राज्य में कर्पूरी की स्मृति में समारोहों की शृंखला आयोजित करती। उन्होंने मांग की कि राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय आयोजन समिति बनाकर धूमधाम से कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी वर्ष मनाई जाए।

यह भी पढ़ें-

बिहार के MLA की CM योगी से मांग... श्रीराम जन्मभूमि से सीतामढ़ी तक बने स्पेशल कॉरिडोर, ट्रेन से भी हो कनेक्टिविटी

'अरे आपको बता दें...', सवालों से झल्ला गए नीतीश कुमार तो बीच में बोल पड़े तेजस्वी, CM ने I.N.D.I.A की बैठक पर तोड़ी चुप्पी