Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vijay Sinha: 'जिन जिन लोगों ने...' लालू-तेजस्वी के बारे में क्या बोले विजय सिन्हा? जनता से कर दी ये अपील

Bihar Politics News Hindi बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा राजद प्रमुख लालू यादव के साथ साथ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भी अब लालू की राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि लालू का जिन लोगों ने साथ दिया उन्होंने उनको ही छलने का काम किया है।

By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 08 Jul 2024 08:28 PM (IST)
Hero Image
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लालू-तेजस्वी पर बोला हमला

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि प्रदेश में जो राजनीतिक परिस्थितियां उभर रही हैं, उसमें एक तरफ सुशासन का संकल्प और दूसरी तरफ एक परिवार के कुशासन को सुरक्षित करने की मानसिकता है।

उन्होंने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास की भावना से ''न्याय के साथ विकास'' को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। वहीं, राजद के नेतृत्व में विपक्ष सामाजिक विभाजन को अनावश्यक हवा देकर राज्य को एक बार फिर से जातीय हिंसा का रंगमंच बनाना चाहता है।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की सत्ता में जब लालू यादव (Lalu Yadav) आए तब भी जिन-जिन लोगों ने विपरीत परिस्थितियों उनका साथ दिया। उन्होंने उनसब को छलने का काम किया। परिवार की सत्ता को संरक्षित रखने के लिए लालू ने राज्य को ''अपराधियों का अभ्यारण्य'' बना दिया था।

तेजस्वी यादव भी ठीक पिता की राह पर- विजय सिन्हा

उन्होंने कहा कि कानून के शासन की जगह बिहार में राजद के अराजक तत्त्वों की दादागिरी की धमक होती थी। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी ठीक पिता की राह पर हैं। लेकिन, बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि वह आतंक,अराजकता और हिंसा पर आधारित राजद की राजनीति को नकार कर इस हर चुनाव में एनडीए की सामाजिक समरसता के साथ सतत विकास नीति और नीयत वाली राजनीति को अपना समर्थन देगी।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: रुपौली के लिए क्या है नीतीश का प्लान? अब करीबी नेता ने संभाला मोर्चा, लोगों से कर दी बड़ी अपील

Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने पहले तीन जिलों में लिया बाढ़ का जायजा, फिर अधिकारियों को दे दी हिदायत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें