Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar By Election: सात सीटों पर उप चुनाव की पड़ गई नींव, 2 राज्यसभा सदस्य, 1 MLC और 4 MLA चुने गए सांसद

विधान परिषद के वर्तमान सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से लोकसभा चुनाव जीत गए। ऐसे में अब इस सीट पर उप चुनाव के साथ ही विधान परिषद सभापति का पद भी रिक्त हो गया है। इसके अलावा दो राज्यसभा सदस्य भी लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं। इसमें भाजपा के विवेक ठाकुर नवादा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुन लिए गए हैं।

By Raman Shukla Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:49 PM (IST)
Hero Image
सात सीटों पर उप चुनाव की पड़ गई नींव, 2 राज्यसभा सदस्य, 1 MLC और 4 MLA चुने गए सांसद

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar By-election Seats बिहार में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही तीन श्रेणी की सात सीटों पर उप चुनाव की नींव पड़ गई। विधान परिषद के वर्तमान सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से लोकसभा चुनाव जीत गए। ऐसे में अब इस सीट पर उप चुनाव के साथ ही विधान परिषद सभापति का पद भी रिक्त हो गया है।

इसके अलावा दो राज्यसभा सदस्य भी लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं। इसमें भाजपा के विवेक ठाकुर नवादा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुन लिए गए हैं। इसी तरह राजद की राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव जीत गईं हैं। ऐसे में दोनों पदों पर अब उप चुनाव होगा।

चार विधायक चुने गए सांसद

वहीं, चार विधायक भी लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। इसमें औरंगाबाद जिले के इमामगंज से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया सुरक्षित सीट से सांसद चुन लिए गए हैं।

कैमूर जिले के रामगढ़ से विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह भी बक्सर से लोकसभा का चुनाव जीत गए हैं। जबकि गया जिले के बेलागंज से विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव के अलावा आरा जिले के तरारी से सीपीआइ (माले) विधायक सुदामा प्रसाद भी आरा के सांसद चुन लिए गए हैं। ऐसे में इस सीट पर भी उप चुनाव तय हो गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Chunav Result 2024: बिहार का फाइनल रिजल्ट यहां देखिए, 40 सीटों में से JDU-BJP-RJD को क्या मिला?

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar PM Modi: ...तो फिर नीतीश-मोदी साथ-साथ, पटना से आ गया मैसेज; NDA अब टेंशन फ्री!

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें