Move to Jagran APP

राजधानी में आज यहां मनाएं नए साल का जश्न, हनुमान मंदिर में सुबह पांच बजे से लगी कतार

साल 2020 के पहले दिन को खास बनाने के लिए शहरवासियों के लिए खासा इंतजाम किए गए हैं। पार्क जू होटल तैयार हैं तो धार्मिक स्थलों पर लोगों का काफी जुटान हो रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Updated: Wed, 01 Jan 2020 10:53 AM (IST)
राजधानी में आज यहां मनाएं नए साल का जश्न, हनुमान मंदिर में सुबह पांच बजे से लगी कतार
राजधानी में आज यहां मनाएं नए साल का जश्न, हनुमान मंदिर में सुबह पांच बजे से लगी कतार

पटना, जेएनएन। शहर के पिकनिक स्पॉट नववर्ष के प्रथम दिन का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। पार्कों को फूलों से सजाया गया है। संजय गांधी जैविक उद्यान और राजधानी वाटिका सहित शहर के सभी पार्क नववर्ष के प्रथम दिन के स्वागत के लिए तैयार हैं। नववर्ष की शुरुआत शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना के लिए लोग जुट रहे हैं। पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को सुबह पांच बजे मंदिर का प्रवेश द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया है। ठंड को देखते हुए भक्तों के लिए मंदिर परिसर में पंडाल लगाया गया है। बड़ी संख्या में लोग दर्शन को उमड़े हैं।

चिड़ियाघर रहेगा खास

चिडिय़ाघर में नववर्ष के प्रथम दिन वन्य प्राणी केज खोल दिए गए हैं। दोनों गेट फूलों के गमलों से सजाए गए हैं। दर्शकों की भीड़ को राहत दिलाने के लिए 14 टिकट काउंटर काम काम कर रहे हैं। जगह-जगह पर दंडाधिकारी और फोर्स की तैनाती की गई है।

राजधानी वाटिका में विशेष तैयारी

राजधानी वाटिका में भी भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। स्ट्रैंड रोड स्थित राजधानी वाटिका जाने के लिए वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। लोग पैदल चलकर राजधानी वाटिका जा सकते हैं। हालांकि, राजधानी वाटिका के एडवेंचर पार्क के हार्डिंग रोड स्थित गेट के पास पार्किंग स्थल में वाहन लगाने की व्यवस्था है। राजधानी वाटिका के किसी भी गेट से प्रवेश करने पर तीनों पार्क में भ्रमण करने की सुविधा है। नववर्ष के प्रथम दिन मैंगल्स रोड स्थित पेसू मुख्यालय के सामने से पुराना सचिवालय जाने वाले मुहाने पर बने नवनिर्मित गेट से भी प्रवेश दिया जा रहा है। चार गेट से प्रवेश दिया जा। भूमिगत रास्ते में भीड़ नियंत्रण के लिए डिवाइडर बना दिया गया है।

इन जगहों पर यादगार बनेगा नए वर्ष का पहला दिन

हार्डिंग पार्क में लें पिकनिक का मजा

नव वर्ष के पहले दिन चारों तरफ हरे-भरे विभिन्न किस्म के पेड़ों से घिरे हार्डिंग पार्क में पिकनिक का मजा उठा सकते हैं। पार्क सुबह 8:30 बजे से ही पार्क खुल गए हैं, जो शाम के 6:30 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा। नये साल के पहली जनवरी को यहां 25 रुपये और 10 रुपये प्रवेश शुल्क रखा गया है। बच्चों के लिए यहां पर कई प्रकार के झूले लगे हुए हैं। इसमें मिकी माउस, ट्रैकिंग, साइकिलिंग जैसे झूले शामिल हैं।

100 रुपये में करें गंगा की सैर

नये साल को यादगार बनाना चाहते हैं तो बिहार पर्यटन विकास निगम की ओर से एमवी कौटिल्य जहाज आपके स्वागत में तैयार है। यह जहाज आपको सिर्फ 100 रुपये में गंगा की सैर कराएगा। इस जहाज पर गांधी घाट से लेकर कंगन घाट तक गंगा के मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकेंगे। इसमें पूरे एक घंटे तक आप गंगा की सैर कर सकेंगे।

सैर के लिए ये है शुल्क

अवधि  लोग  रुपये

1 घंटा  एक व्यक्ति  100 रुपये

1 घंटा पैकेज  20 व्यक्ति  2500 रुपये

2 घंटा पैकेज  30 व्यक्ति  5 हजार रुपये

गोलघर में लेजर शो का करें दीदार

आयुक्त कार्यालय के ठीक बगल में स्थित गोलघर का दीदार आप कर सकते हैं। यहां प्रवेश शुल्क सिर्फ 5 रुपये है। गोलघर का मरम्मत कार्य होने के चलते इस पर चढऩे की अनुमति नहीं रहेगी, लेकिन गोलघर के अंदर चलने वाले लेजर शो का आप आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए टिकट शुल्क 25 रुपये है। इसमें 30 मिनट का शो दिखाया जाता है। इस 30 मिनट के शो में गोलघर के इतिहास को दिखाया जाता है। यह शो शाम के 11 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक चलता है। गोलघर परिसर में बने पार्क में आप पिकनिक मना सकते हैं। ब'चे इस पार्क में लगे झूले पर मनोरंजन कर सकते हैं।

हनुमान मंदिर में आठ हजार किलो नैवेद्यम बनकर तैयार

पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर से जुड़े भवनाथ झा ने कहा कि बुधवार को सुबह पांच बजे मंदिर का प्रवेश द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया है। ठंड को देखते हुए भक्तों के लिए मंदिर परिसर में पंडाल लगाया गया है। मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि भगवान के दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर समिति की ओर से हर प्रकार से व्यवस्था की गई है।

अयोध्या के पुजारी मंदिर की कर रहे सजावट

आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि नये वर्ष को लेकर पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर की सजावट के लिए अयोध्या से छह पुजारी आए हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए आठ हजार किलो नैवेद्यम तैयार कर लिया गया है। भक्तों की भीड़ बढऩे के बाद और नैवेद्यम की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रसाद की कोई कमी नहीं होगी। प्रसाद लेने के लिए मंदिर परिसर के बाहर अतिरिक्त काउंटर भी बनाए गए हैं। वहीं भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था मंदिर की ओर से की गई। पुलिस बल की तैनाती मंदिर परिसर में रहेगी।

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए शहर के पिकनिक स्पॉट तैयार

यहां मनाइए नववर्ष का जश्न-

संजय गांधी जैविक उद्यान, राजधानी वाटिका के साथ ही कुम्हरार पार्क, वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, बुद्ध स्मृति पार्क, ऊर्जा पार्क, गोलघर पार्क, सभ्यता द्वार शिवाजी पार्क, एसके पुरी पार्क, पाटलिपुत्र स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क, कंकड़बाग स्थित अरुण जेटली पार्क, राजवंशी नगर में नवीन सिन्हा स्मृति पार्क, पुनाईचक पार्क, अनिसाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी पार्क, एसके नगर पार्क, कंकड़बाग के सेक्टर डी-46 पार्क, हॉर्ट हॉस्पिटल के पास डॉक्टर कॉलोनी जी-09, शहीद कुणाल पार्क, सेक्टर डी-44 पार्क, कंकड़बाग थाने के पास पार्क संख्या-25, पार्क संख्या-22, जय प्रभा हॉस्पिटल के सामने पार्क संख्या-32, पार्क संख्या-16, एलआइसी कॉलोनी पार्क, राम सुंदर दास पार्क, रामाश्रय सिंह पार्क, स्व. मंजू कुमारी सिंह स्मारक पार्क नंबर 25, हनुमान नगर पार्क (250 एमआइजी), सचिवालय कॉलोनी पार्क, एफ सेक्टर पार्क नंबर-15, गुलजारबाग स्थित नूरानी बाग पार्क, गायघाट स्थित गौरी शंकर कॉलोनी पार्क, गांधी नगर स्थित चंद्रशेखर पार्क, वार्ड संख्या 39 में भंवर पोखर पार्क, वार्ड नंबर 43 राजेंद्र नगर रोड नंबर 4/5 पार्क आदि में भी नववर्ष के मौके पर भ्रमण कर सकते हैं।

- नववर्ष के प्रथम दिन का प्रवेश शुल्क----

स्थान  वयस्क  शिशु

- चिडिय़ाघर : 100       50

- राजधानी वाटिका 50     25

- एसकेपुरी पार्क   25     10

- वीर कुंवर सिंह पार्क 25   10

- पुनाईचक पार्क   10      05

- नवीन सिन्हा पार्क 10    05

- शिवाजी पार्क     10    05

- गोलघर :        05    05

- कुम्हरार पार्क     25

- बिहार म्यूजियम : 100  25

- पटना म्यूजियम : 15    05

- फ्लोटिंग रेस्तरां : 100