Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: थानों में नहीं सड़ेंगे जब्त सामान, बनेगा केंद्रीयकृत मालखाना; CID ने पुलिस मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव

Bihar Police बिहार पुलिस द्वारा जब्त किए गए सामान अब थानों के बाहर नहीं सड़ेंगे। दरअसल पुलिस मुख्यालय थानों के मालखानों की स्थिति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। मालखानों की हालत में सुधार के लिए पुलिस मुख्यालय विस्तृत कार्ययोजना बनाने की तैयार कर रहा है। बता दें कि मालखाना की स्थिति में सुधार के लिए पुलिस मुख्यालय ने सीआइडी से रिपोर्ट मांगी थी।

By Rajat Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 21 Aug 2024 12:03 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मुख्यालय को भेजा गया केंद्रीयकृत मालखाना का प्रस्ताव।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पुलिस थानों के मालखानों की स्थिति में बड़े बदलाव की तैयारी है। मालखानों की हालत और व्यवस्था में सुधार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इसमें पुलिस के द्वारा जब्त सामान और सैंपल को रखने के लिए केंद्रीयकृत मालखाना बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा, मालखानों में रखे सामान को आसानी से ढूंढ़ने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

जब्त सामानों को संरक्षित रखने में करनी पड़ती है मशक्कत

दरअसल, राज्य के थानों में बने मालखानों की स्थिति अभी बेहतर नहीं है। पुलिस के द्वारा जब्त सामानों को मालाखानों में रखा जाता है, मगर व्यवस्था में कमी के कारण इसे ढूंढने और संरक्षित रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। थानास्तर पर मालखानों में जब्त सामानों की निगरानी करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

पुलिस मुख्यालय ने मालखानों पर मांगी थी रिपोर्ट

थानास्तर पर पदाधिकारियों के बदलाव के बाद मालखाना में रखे सामान का मिलान करना, सूची अपडेट करना आदि काम में काफी समय लगता है।

ऐसे में मालखाना की स्थिति में सुधार के लिए पुलिस मुख्यालय ने अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) से रिपोर्ट मांगी थी।

पुलिस मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सीआइडी की ओर से पुलिस मुख्यालय को इससे जुड़ा प्रस्ताव भेज दिया गया है।

इसमें जिला स्तर पर केंद्रीयकृत मालखाना बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा, जब्त प्रदर्शों को सुरक्षित रखने के लिए भी कई सुझाव दिए गए हैं।

ई-मालखाना की भी कवायद

पुलिस मुख्यालय के स्तर से ई-मालखाना की भी कवायद लंबे समय से की जा रही है। इसके तहत मालखाने में रखे सामान की आनलाइन इंट्री के साथ बारकोडिंग करने की योजना है, ताकि इसे ढूंढने में आसानी हो। पुलिस मुख्यालय इन प्रस्तावों पर विचार कर जल्द ही कार्ययोजना पर काम शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में जड़ से समाप्त होगा बालू माफियाओं का राज, विभाग बना रहा नया मास्टरप्लान

'मेरी पत्नी का थानेदार से है अवैध संबंध'; महिला सिपाही के पति ने लगाया आरोप, SP ने लिया सख्त एक्शन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर