Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चंद्रयान-3 लैंडिंग : चांद पर इतिहास रचे जाने का गवाह बनेगा पटना, अंतरिक्ष से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब

Chandrayaan 3 Landing चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर देश में उत्साह है। सभी बेसब्री से शाम के उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब यान चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड करेगा। बहरहार बिहार की राजधानी पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में भी तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र के परियोजना निदेशक अमिताभ ने बताया कि केंद्र में तीन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuUpdated: Wed, 23 Aug 2023 11:55 AM (IST)
Hero Image
चंद्रयान-3 लैंडिंग : चांद पर इतिहास रचे जाने का गवाह बनेगा पटना, अंतरिक्ष से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब

Chandrayaan 3 Landing : जागरण संवाददाता, पटना। चंद्रयान-3 बुधवार को चांद पर उतरेगा। शाम 6:04 मिनट पर होने वाली इस लैंडिंग का गवाह पटना का श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र भी बनेगा। केंद्र में शाम पांच से साढ़े छह बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के पल को प्रोजेक्टर के माध्यम से लोग करीब से देख सकेंगे। चंद्रयान के दीदार को लेकर श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को भी प्रवेश मुफ्त में मिलेगा।

बड़ी स्क्रीन पर होगा रोमांचक पल

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पटना के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र के परियोजना निदेशक अमिताभ ने बताया कि श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में तीन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

पहले चंद्रयान एक और दो के विषय में संक्षेप में जानकारी दी जाएगी। पहले क्या-क्या हुआ? बच्चों की यह जिज्ञासा शांत की जाएगी।

20 मिनट के वीडियो के जरिए दोनों चंद्रयान के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद चंद्रयान- 3 की लाइव स्ट्रीमिंग से दर्शकों को जोड़ा जाएगा। इस रोमांचक पल को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

दी जाएगी रोचक जानकारी

कार्यक्रम के अंत में साइंस एंड स्पेयर शो होगा। इसमें चांद से जुड़ी रोचक जानकारियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

प्रवेश टिकट देकर कोई भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख सकता है। वहीं, पटना के तारामंडल बंद होने के कारण दर्शकों की भीड़ श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पर होगी।

स्कूलों में दिखाई जाएगी लैंडिंग

राजधानी के स्कूलों में भी लैंडिंग करते दिखाया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है।

राजधानी के केंद्रीय विद्यालय, नेहरूपथ के प्राचार्य पीके सिंह ने कहा कि बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम शुरू होगा।

वहीं, सीबीएसई पाटलिपुत्र सहोदय के संरक्षक एके नाग ने कहा कि सभी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों से आग्रह किया गया है कि वे चंद्रयान -3 की लैंडिंग करते दिखाएं ताकि बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता पैदा हो सके और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया जा सके।