Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर बनेंगे सभी बिगड़े हुए काम, भगवान कृष्ण के इन 108 नामों का करें मंत्र जाप

Janmashtami 2024 जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने और पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है।

By Mohit Tripathi Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM (IST)
Hero Image
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे भक्त।

जागरण संवाददाता, सिवान। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 26 अगस्त की रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र के साथ होगा, जो हर्षण योग व जयंत योग के साथ मिलने से बेहद खास होगा।

इस दुर्लभ संयोग के कारण जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले भक्तों के लिए बेहद पुण्यदायी होगा। पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म जन्माष्टमी की अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सहित कई महत्वपूर्ण स्थितियां रहेगी। लिहाजा इस बार की जन्माष्टमी काफी महत्वपूर्ण है।

आचार्य ने बताया कि इस दिन जयंती योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और कृत्तिका नक्षत्र का महासंयोग बनने से पूजा-पाठ से जुड़े कार्य करने पर सुख-समृद्धि और मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होगी।

इस दिन कृष्ण जी के बाल रूप की पूजा की जाती है। वहीं, इस दौरान कुछ लोग लड्डू गोपाल को घर लाते हैं और उनकी विधिनुसार पूजा अर्चना करते हैं। वहीं वैष्णव संतों के लिए 27 अगस्त को जन्माष्टमी होगा।

भगवान के इन 108 नामों के जाप से बनेंगे बिगड़े हुए काम

1. ॐ परात्पराय नमः

2. ॐ सर्वग्रह रुपिणे नमः

3. ॐ सर्वभूतात्मकाय नमः

4. ॐ दयानिधये नमः

5. ॐ वेदवेद्याय नमः

6. ॐ तीर्थकृते नमः

7. ॐ पुण्य श्लोकाय नमः

8. ॐ पन्नगाशन वाहनाय नमः

9. ॐ परब्रह्मणे नमः

10. ॐ नारायणाय नमः

11. ॐ दानवेन्द्र विनाशकाय नमः

12. ॐ यज्ञभोक्त्रे नमः

13. ॐ दामोदराय नमः

14. ॐ गीतामृत महोदधये नमः

15. ॐ अव्यक्ताय नमः

16. ॐ पार्थसारथये नमः

17. ॐ बर्हिबर्हावतंसकाय नमः

18. ॐ युधिष्ठिर प्रतिष्ठात्रे नमः

19. ॐ बाणासुर करान्तकाय नमः

20. ॐ वृषभासुर विध्वंसिने नमः

21. ॐ वेणुनाद विशारदाय नमः

22. ॐ जगन्नाथाय नमः

23. ॐ जगद्गुरवे नमः

24. ॐ भीष्ममुक्ति प्रदायकाय नमः

25. ॐ विष्णवे नमः

26. ॐ सुभद्रा पूर्वजाय नमः

27. ॐ जयिने नमः

28. ॐ सत्यभामारताय नमः

29. ॐ सत्य सङ्कल्पाय नमः

30. ॐ सत्यवाचे नमः

31. ॐ विश्वरूपप्रदर्शकाय नमः

32. ॐ विदुराक्रूर वरदाय नमः

33. ॐ दुर्येधनकुलान्तकाय नमः

34. ॐ शिशुपालशिरश्छेत्रे नमः

35. ॐ कृष्णाव्यसन कर्शकाय नमः

36. ॐ अनादि ब्रह्मचारिणे नमः

37. ॐ नाराकान्तकाय नमः

38. ॐ मुरारये नमः

39. ॐ कंसारये नमः

40. ॐ संसारवैरिणे नमः

41. ॐ परमपुरुषाय नमः

42. ॐ मायिने नमः

43. ॐ कुब्जा कृष्णाम्बरधराय नमः

44. ॐ नरनारयणात्मकाय नमः

45. ॐ स्यमन्तकमणेर्हर्त्रे नमः

46. ॐ तुलसीदाम भूषनाय नमः

47. ॐ बृन्दावनान्त सञ्चारिणे नमः

48. ॐ बलिने नमः

49. ॐ द्वारकानायकाय नमः

50. ॐ मथुरानाथाय नमः

51. ॐ मधुघ्ने नमः

52. ॐ कञ्जलोचनाय नमः

53. ॐ कामजनकाय नमः

54. ॐ निरञ्जनाय नमः

55. ॐ अजाय नमः

56. ॐ सर्वपालकाय नमः

57. ॐ गोपालाय नमः

58. ॐ गोवर्थनाचलोद्धर्त्रे नमः

59. ॐ पारिजातापहारकाय नमः

60. ॐ पीतवसने नमः

61. ॐ वनमालिने नमः

62. ॐ वनमालिने नमः

63. ॐ यादवेंद्राय नमः

64. ॐ यदूद्वहाय नमः

65. ॐ यादवेंद्राय नमः

66. ॐ परंज्योतिषे नमः

67. ॐ इलापतये नमः

68. ॐ कोटिसूर्यसमप्रभाय नमः

69. ॐ योगिने नमः

70. ॐ गोपगोपीश्वराय नमः

71. ॐ तमालश्यामलाकृतिये नमः

72. ॐ उत्तलोत्तालभेत्रे नमः

73. ॐ यमलार्जुनभञ्जनाय नमः

74. ॐ तृणीकृत तृणावर्ताय नमः

75. ॐ धेनुकासुरभञ्जनाय नमः

76. ॐ अनन्ताय नमः

77. ॐ वत्सवाटिचराय नमः

78. ॐ योगिनांपतये नमः

79. ॐ गोविन्दाय नमः

80. ॐ शुकवागमृताब्दीन्दवे नमः

81. ॐ मधुराकृतये नमः

82. ॐ त्रिभङ्गिने नमः

83. ॐ षोडशस्त्रीसहस्रेशाय नमः

84. ॐ मुचुकुन्दप्रसादकाय नमः

85. ॐ नवनीतनटनाय नमः

86. ॐ नवनीतविलिप्ताङ्गाय नमः

87. ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः

88. ॐ नन्दव्रजजनानन्दिने नमः

89. ॐ शकटासुरभञ्जनाय नमः

90. ॐ पूतनाजीवितहराय नमः

91. ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः

92. ॐ यमुनावेगासंहारिणे नमः

93. ॐ नन्दगोपप्रियात्मजाय नमः

94. ॐ श्रीशाय नमः

95. ॐ देवकीनन्दनाय नमः

96. ॐ सङ्खाम्बुजायुदायुजाय नमः

97. ॐ चतुर्भुजात्तचक्रासिगदा नमः

98. ॐ हरिये नमः

99. ॐ यशोदावत्सलाय नमः

100. ॐ श्रीवत्सकौस्तुभधराय नमः

101. ॐ लीलामानुष विग्रहाय नमः

102. ॐ पुण्याय नमः

103. ॐ वसुदेवात्मजाय नमः

104. ॐ सनातनाय नमः

105. ॐ वासुदेवाय नमः

106. ॐ कमलनाथाय नमः

107. ॐ कृष्णाय नमः

108. ॐ ॐ अनंताय नमः

यह भी पढ़ें: Janmashtami पर बांके बिहारी मंदिर में भक्त इस समय कर सकेंगे दर्शन, जानिए पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर पूजा के समय करें भगवान कृष्ण के नामों का मंत्र जाप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम