Chhath Arghya Timing 2022: भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज, जानें बिहार के 38 जिलों में सूर्यस्त का सही समय
Chhath Arghya Timing 2022 लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। रविवार को छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसको लेकर घाटों पर खास तैयारी की गई है। बिहार 38 जिलों में सूर्यास्त का सही समय क्या है यहां जानिए.....
जागरण संवाददाता, पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को छठव्रतियों ने खरना किया। इसके लिए रोटी एवं खीर का प्रसाद बनाया गया। खरना के दिन छठव्रतियों ने गंगा स्नान किया, उसके बाद नदी तट स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। आज छठ पर्व का तीसरा दिन है। रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चारदिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा। मौसम विभाग की तरफ से अर्घ्य लेकर राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों के लिए समय सारिणी जारी की है। यहां जानिए आपके शहर में सूर्यास्त का क्या है सही समय।
जिला सूर्यास्त (30 अक्टूबर) सूर्योदय (31 अक्टूबर)
पटना 5.10 5.57
भागलपुर 5.03 5.49
गया 5.11 5.56
पश्चिमी चंपारण 5.11 6.01
मुजफ्फरपुर 5.08 5.57
सुपौल 5.03 5.52
सारण 5.11 5.59
दरभंगा 5.06 5.55
पूर्वी चंपारण 5.10 5.59
अररिया 5.00 5.48
रोहतास 5.15 6.01
गोपलगंज 5.12 6.01
मधुबनी 5.05 5.54
शेखपुरा 5.08 5.53
बक्सर 5.15 6.01
जमुई 5.06 5.52
शिवहर 5.08 5.57
भोजपुर 5.12 5.59
समस्तीपुर 5.07 5.55
सीतामढ़ी 5.07 5.57
औरंगाबाद 5.14 5.59
वैशाली 5.09 5.56
बेगूसराय 5.06 5.53
खगड़िया 5.05 5.51
बांका 5.04 5.49
कटिहार 5.00 5.47
नवादा 5.09 5.54
भभुआ 5.17 6.02
किशनगंज 4.58 5.46
सिवान 5.12 6.01
लखीसराय 5.07 5.53
जहानाबाद 5.11 5.57
नालंदा 5.09 5.55
अरवल 5.12 5.58
मधेपुरा 5.03 5.51
सहरसा 5.04 5.51
मुंगेर 5.05 5.51