Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: इधर चिराग बने राष्ट्रीय अध्यक्ष तो उधर चाचा पारस ने भी चल दी नई चाल, नए दांव से सियासत हुई तेज

Bihar News पशुपति पारस ने दिल्ली से लौटने के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रालोजपा की प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया और इसके नए गठन की जिम्मेदारी भतीजे प्रिंस पासवान को जिम्मेदारी दे दी। प्रिंस पासवान ही अब राज्य स्तर पर सभी प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन करेंगे। वहीं पशुपति पारस ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर सियासी पारा चढ़ा दिया।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 27 Aug 2024 07:43 PM (IST)
Hero Image
चिराग पासवान और पशुपति पारस (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना: Bihar Political News Today: झारखंड की राजधानी रांची में जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया, वहीं, अब चाचा पशुपति पारस ने भी नई चाल चल दी है।

पशुपति पारस ने रालोजपा की प्रदेश कमेटी भंग की

पशुपति पारस (Pashupati Paras) ने रालोजपा की प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कमेटी व सभी प्रकोष्ठों का नए सिरे से गठन किया जाएगा। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी दी।

रालोजपा के राज्यकार्यकारिणी व प्रकोष्ठों को नए सिरे से गठन के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को अधिकृत किया गया है।

पशुपति पारस ने दिल्ली में अमित शाह के की मुलाकात

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान भी इस मौके पर मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि 30 मिनट से ज्यादा हुई मुलाकात में बिहार की सियासत पर चर्चा हुई।

 ये भी पढ़ें

Rajya Sabha Election Result 2024: राज्यसभा में बिहार से किन नेताओं ने जीता चुनाव, RJD का क्या हुआ? यहां पढ़ें सबकुछ

Manan Kumar Mishra: कौन हैं बिहार के मनन मिश्रा? BJP ने बनाया राज्यसभा कैंडिडेट; 7 बार BCI चेयरमैन बनने का रिकॉर्ड

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर