Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'नीतीश मर्यादा तो भूले ही... बॉडी लैंग्वेज भी गलत थी', Chirag Paswan ने सीएम के इस बयान पर किया तीखा वार

Chirag Paswan On Nitish Kumar लोजपा (आर) के मुखिया चिराग पासवान ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। चिराग पासवान ने सीएम के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में उन्होंने (नीतीश कुमार) अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। विधानसभा में अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते वक्त उनकी बॉडी लैंग्वेज भी गलत थी।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Wed, 15 Nov 2023 09:34 PM (IST)
Hero Image
'नीतीश मर्यादा तो भूले ही... बॉडी लैंग्वेज भी गलत थी', चिराग पासवान का सीएम पर निशाना

डिजिटल डेस्क, पटना। Chirag Paswan On Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों जनसंख्या नियंत्रण पर विधानसभा में 'आपत्तिजनक टिप्पणी' की थी। उनके बयान पर अभी तक सियासत गरमाई हुई है। लोजपा (आर) के मुखिया चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने सदन में अमर्यादित भाषा का उपयोग किया और उनकी बॉडी लैंग्वेज भी गलत थी।

दरअसल, नीतीश कुमार ने कहा था, "हम चाहते हैं लड़की पढ़ाई करे। जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना... तो उसी में और (बच्चा) पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम रहेगा कि ऊ (पति) करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत घुसाओ, उसको बाहर कर दो। उसी वजह से संख्या घट रही है।"

'...हमारे सीएम बोलने की मर्यादा भूल गए हैं'

नीतीश कुमार के इसी बयान पर बुधवार को चिराग पासवान ने कहा, "एक समय था जब वह अपने शब्दों और भाषा के लिए जाने जाते थे, यहां तक ​​कि मैं भी उनसे और उनके बोलने के तरीके से प्रेरित था, लेकिन अब हमारे सीएम बोलने की मर्यादा भूल गए हैं।"

'उनकी बॉडी लैंग्वेज भी गलत थी'

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा में उन्होंने (नीतीश कुमार) अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। विधानसभा में अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते वक्त उनकी बॉडी लैंग्वेज भी गलत थी।

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan ने खोल दिया राज... 2020 में Nitish Kumar की वजह से छोड़ा था NDA का साथ; बोले- ऐसा बर्ताव सह नहीं पाया

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan भी SI की शहादत पर हुए आगबबूला, सीएम Nitish Kumar की लीडरशिप को लेकर दे दिया बड़ा बयान