Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chirag Paswan: झारखंड के सियासत में चिराग की एंट्री! BJP की बढ़ेगी मुश्किलें; चाचा पारस को दे डाला ऐसा चैलेंज

चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव में व्यस्त है इसलिए सीटों के बारे में अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। चिराग ने कहा कि हम कोई भी निर्णय पार्टी की झारखंड इकाई की अनुशंसा पर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी को रिपोर्ट देंगे।

By Arun Ashesh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 30 Sep 2024 07:42 PM (IST)
Hero Image
चिराग पासवान की झारखंड में एंट्री, भाजपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ने के बारे में अंतिम निर्णय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही लिया जाएगा। इस समय भाजपा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव में व्यस्त है। सीटों के बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि हम कोई भी निर्णय पार्टी की झारखंड इकाई की अनुशंसा पर करेंगे। सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा कि एनडीए घटक के रूप में या स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय राज्य इकाई पर निर्भर है। इस संदर्भ में राज्य इकाई की अनुशंसा पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड विचार करेगी।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर चिराग

चिराग उत्तर बिहार के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल में अत्यधिक वर्षा के कारण अप्रत्याशित बाढ़ आई है। केंद्र और राज्य सरकार सतर्क होकर बाढ़ पर नजर रख रही है। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और उनके बीच राहत कार्य चलाना इस समय सबसे जरूरी है।

कहा- बाढ़ के हालात पर पीएम मोदी को देंगे रिपोर्ट

चिराग ने कहा कि वह भी बाढ़ की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री को रिपोर्ट देंगे। चिराग ने संकेत दिया कि रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस से उनके संबंध सामान्य नहीं हुए हैं।

विस चुनाव पर चाचा पारस एलान पर कहा- हां, लड़ लें

एनडीए से सम्मानजनक समझौता न होने पर विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की पारस की घोषणा पर चिराग की टिप्पणी थी- हां, लड़ लें। सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ लें।

यह भी पढ़ें: Bihar Flood: बाढ़ से मचा हाहाकार, आंखों के सामने घरों को नदी में समाते देखते रह गए लोग

Bihar Flood: बिहार में तबाही मचा रहा नेपाल का पानी, नदियों के 7 तटबंध तबाह; नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें