Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CISCE Board Exam 2024 की डेटशीट जारी, 10वीं की 21 तो 12वीं की 12 फरवरी से होगी परीक्षा; देखें अपडेट

CISCE Board Exam 2024 सीआइएससीई बोर्ड ने 2024 की परीक्षा का प्रोग्राम जारी कर दिया है। वेबसाइट cisce.org के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से और 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी।

By Ravi Kumar(Patna)Edited By: Shashank ShekharUpdated: Sat, 09 Dec 2023 02:53 PM (IST)
Hero Image
CISCE Exam 2024 की डेटशीट जारी, 10वीं की 21 तो 12वीं की 12 फरवरी से होगी परीक्षा; देखें अपडेट

जागरण संवाददाता, पटना। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई बोर्ड) ने वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की वेबसाइट cisce.org के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड किया जा सकता है।

बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की गाइडलाइन भी जारी की गई है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च तक और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से तीन अप्रैल के बीच होगी।

1. 12वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि- विषय

12 फरवरी- अंग्रेजी पेपर-1

13 फरवरी- अंग्रेजी पेपर-2

15 फरवरी- कामर्स

16 फरवरी- जियोग्राफी

17 फरवरी- आर्ट पेपर (क्राफ्ट ए)

20 फरवरी- गणित

21 फरवरी- मास मीडिया एंड कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग पेपर-1

23 फरवरी- इकोनामिक्स, बायोटेक्नोलाजी- पेपर -1

26 फरवरी- केमेस्ट्री पेपर-1

28 फरवरी- बिजनेस स्टडी

एक मार्च- भाषा विषय

चार मार्च- फिजिक्स पेपर-1

पांच मार्च- आर्ट पेपर- 2

सात मार्च- हिस्ट्री

11 मार्च- एकाउंट्स

13 मार्च- पालिटिकल साइंस

14 मार्च- आर्ट पेपर- 3

15 मार्च- बायोलाजी पेपर-1

16 मार्च- लीगल स्टडीज

18 मार्च- कंप्यूटर साइंस पेपर-1

19 मार्च- आर्ट पेपर-4

20 मार्च- सोशियोलाजी

22 मार्च- फिजिकल एजुकेशन

23 मार्च- एलेक्टिव इंग्लिश

27 मार्च- साइकोलाजी

28 मार्च- आर्ट पेपर-1

एक अप्रैल- होम साइंस पेपर-1

तीन अप्रैल- इंवायरमेंटल साइंस पेपर-1

2. 10 वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि- विषय

21 फरवरी- अंग्रेजी पेपर- 1

23 फरवरी- अंग्रेजी पेपर- 2

26 फरवरी- हिस्ट्री एंड सिविक्स- एचसीजी पेपर-1

28 फरवरी- जियोग्राफी- एचसीजी पेपर-2

29 फरवरी- आर्ट पेपर- 1

एक मार्च- सेकेंड लैंग्वेज, माडर्न लैंग्वेज

चार मार्च- फिजिक्स पेपर- 1

छह मार्च- इकोनामिक्स

सात मार्च- आर्ट पेपर- 2

11 मार्च- केमेस्ट्री पेपर- 2

13 मार्च- ग्रुप 2 एलेक्टिव पेपर

15 मार्च- गणित

16 मार्च- आर्ट पेपर- 3

18 मार्च- बायोलाजी

20 मार्च- हिंदी

22 मार्च- इंवायरमेंटल साइंस

27 मार्च- कामर्शियल स्टडीज

28 मार्च- आर्ट पेपर- 4

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: वोट की राजनीति में नाम बाबा साहब का और बात अपने साहब की, बिहार में 'जाति' की सियासत तेज

ये भी पढ़ें: Bihar News: शेखपुरा में शिक्षक-शिक्षिका को बनाया बंधक, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे; फिर से उसी स्कूल में मिली पोस्टिंग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें