Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: पाटलिपुत्र में मीसा और रामकृपाल के बीच कांटे की टक्कर, यहां पढ़ें एग्जिट पोल के क्या हैं अनुमान

पाटलिपुत्र सीट पर शनिवार को 56.91 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। छह विधानसभा क्षेत्र वाली इस सीट पर चौथी बार भाजपा और राजद के बीच कांटे का मुकाबला है। मतगणना के रोमांचक होने की संभावना है। भाजपा के रामकृपाल और लालू यादव की बेटी मीसा भारती तीसरी बार आमने-सामने मुकाबला है। एग्जिट पोल के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।

By Jitendra Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 01 Jun 2024 11:29 PM (IST)
Hero Image
पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में कांटे की टक्कर। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पटना। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में शनिवार को 56.91 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट का आंकड़ा बीते लोकसभा चुनाव से बढ़ा लेकिन मतदान का प्रतिशत पुराने आंकड़े के करीब आकर ठहर गया।

छह विधानसभा वाले इस क्षेत्र में चौथी बार भाजपा और राजद के बीच कांटे का मुकाबला रहा और मतगणना रोमांचक होने की संभावना है। भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती तीसरी बार आमने-सामने मुकाबला है।

दोनों के बीच कांटे की टक्कर

चुनाव खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल में भी इस बात की संभावना जताई गई है कि पाटलिपुत्र सीट पर रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसी भी संभावना है कि इस सीट पर शह और मात बेहद ही कम अंतर का होने वाला है।

मतदाताओं की संख्या में 1.39 लाख की वृद्धि

वर्ष 2019 की तुलना मतदाताओं की संख्या में 1.39 लाख वृद्धि हुई है। इस हिसाब से मतदान प्रतिशत तो पुराना ही रह गया लेकिन वाेटरों की कुल संख्या में हुई वृद्धि से मतदान का आंकड़ा भी बढ़ गया है। ये नए वोटर चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।

2019 का रोमांचक रहा था मुकाबला

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र का परिणाम रोमांचक रहा है। 2019 के चुनाव में राजद के मीसा भारती 11 वें चक्र तक बढ़त बनाए रही थी। 2014 में सातवें चरण के बाद मीसा भारती पिछड़ती चली गई थी। छह विधानसभा में बिक्रम, दानापुर और फुलवारीशरीफ से भाजपा को जीत के लिए निर्णायक बढ़त देते आ रहा है। राजद को मनेर, मसौढ़ी और पालीगंज में बढ़त देता है।

2019 में भाजपा ने 39320 मतों से दर्ज की थी जीत

वर्ष 2019 में भाजपा 39320 मतों से जीत हासिल की थी। 2014 में 41 हजार से राजद के मीसा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर 2009 में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद करीब 21 हजार वोटों से जदयू के रंजन प्रसाद यादव से हारे थे।

यह भी पढ़ें: Bihar Voting Precentage 2024: टोटल 7 चरणों में बिहार में कितना रहा मतदान प्रतिशत, 2019 से अधिक या कम? पढ़ें यहां

Bihar Exit Poll Result 2024 Live: बिहार का एग्जिट पोल चौंकाने वाला, ABP-C Voter ने NDA को दी इतनी सीटें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें