Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'Nitish Model' ने बिहार को क्या-क्या दिया? JDU के मंत्री ने गिना दिए CM के सबसे बड़े ऐतिहासिक काम

Bihar Politis बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सही मायने कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का काम किया। इनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में विकास किया और देश को नीतीश मॉडल मिला। नीतीश कुमार ने हाशिये पर रहे अतिपिछड़ों को राजनीतिक पहचान दी ताकत दी है।

By Dina Nath Sahani Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 19 Jan 2024 06:39 PM (IST)
Hero Image
मदन सहनी ने गिनाए नीतीश कुमार के सबसे बड़े ऐतिहासिक काम। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियों में जुटे समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सही मायने कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का काम किया।

नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में विकास किया और देश को नीतीश मॉडल मिला। वहीं नीतीश कुमार ने हाशिये पर रहे अतिपिछड़ों को राजनीतिक पहचान दी, ताकत दी और राजनीति के साथ-साथ विकास से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है।

शिक्षा हो या सरकारी नौकरी...

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि आज हर राजनीतिक दल को अतिपिछड़ा वर्ग की जरूरत है, लेकिन अतिपिछड़ा वर्गों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही राजनीति में आगे बढ़ने का रास्ता अख्तियार कर चुका है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा हो या सरकारी नौकरी, आज सब जगह अतिपछिड़ा समाज मौजूदगी दिखा रहा है तो यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोक कलणणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम है।

पंचायती राज में आरक्षण...

मदन सहनी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की सर्वाधिक भागीदारी अतिपिछड़ा समाज से है। इसके कारण नीतीश सरकार द्वारा पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण को प्रभावी तरीके से लागू किया जाना है।

...नीतीश कुमार की देन है

उन्होंने कहा कि बीते बीस वर्षों में अतिपिछड़ा समाज में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, अफसर और विधायक-सांसद जितने लोग बने हैं, वो सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। इसके पहले बिहार में जिस किसी की सरकार बनी, उसने अतिपिछड़ा समाज को न शिक्षित करने का काम किया, न ही नौकरी-रोजगार देने का काम किया, केवल इस समाज को वोट बैंक बनाकर ठगने का काम किया।

यह भी पढ़ें: Lalu Yadav: बिहार में सियासी हलचल के बीच राबड़ी आवास पहुंची ED, लालू परि‍वार को दिया नोटिस

Nitish Kumar: 'देश में पहली बार नीतीश कुमार ही...' मुख्यमंत्री के सबसे करीबी नेता ने दिया बयान, बोले- वो ही रास्ता दिखाने वाले