Move to Jagran APP

Independence Day 2024: 'चुनौतियों के बावजूद केंद्र की मदद से बढ़ रहा बिहार', स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) पर आधारभूत संरचना विधि व्यवस्था महिला सशक्तीकरण पर सरकार के योगदान की चर्चा की। कहा कि बिहार पुलिस में महिलाओं को आरक्षण का परिणाम है कि देश में सबसे ज्यादा महिला पुलिसकर्मी बिहार में हैं। सीएम ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा।

By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:22 PM (IST)
Hero Image
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर तेजस्वी पर निशाना साधा। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पटना। Independence Day 2024 स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार से विशेष राज्य या विशेष पैकेज की मांग हम लोग करते रहे हैं। केंद्र सरकार ने हमारी मांग को देखते हुए विशेष सहायता दी। बिहार को विशेष पैकेज दिए जाने पर केंद्र सरकार का आभार है। चुनौतियों के बावजूद केंद्र की मदद से बिहार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने यह बातें गुरुवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण के दौरान कहीं। उन्होंने अपने संबोधन में आधारभूत संरचना, विधि व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण पर सरकार के योगदान की चर्चा की। कहा कि बिहार पुलिस में महिलाओं को आरक्षण का परिणाम है कि देश में सबसे ज्यादा महिला पुलिसकर्मी बिहार में हैं।

तेजस्वी यादव पर कसा तंज

बिना नाम लिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा। कहा कि लोग इधर उधर बोलता रहता है। पहले वाला क्या किया खुद हटाया तो पत्नी को बना दिया, फिर बेटी बेटे को बनाया, लेकिन हमने अपने लिए कुछ नहीं किया, जो भी किया वह राज्य के विकास के लिए।

'जब आए थे तब बिहार का बजट...'

नीतीश ने कहा कि जब आए थे तब बिहार का बजट केवल 28 हजार करोड़ रुपये था। आज यह दो लाख 78 हजार करोड़ हो गया है। 5.16 लाख को सरकारी नौकरी दी। दो लाख पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। दस लाख की जगह 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में 24 लाख रोजगार दिया। सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान परेड में एसटीएफ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, झांकी में शिक्षा विभाग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें- आरक्षण पर आरपार! तेजस्वी यादव ने BJP को दिया ओपन चैलेंज, नीतीश कुमार का नहीं लिया नाम

ये भी पढ़ें- Mukesh Sahani: मुकेश सहनी की पाला बदलने की अटकलें और तेज, अचानक मिलने पहुंचे अशोक चौधरी; 45 मिनट तक चली बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें