Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, पप्पू यादव के चलते छोड़ा साथ; RJD को लेकर पार्टी को चेताया

चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने का प्रमुख कारण राजद और पप्पू यादव हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस नेता के साथ छोड़ने से कांग्रेस को कुछ जगहों पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 31 Mar 2024 06:35 PM (IST)
Hero Image
चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को झटका

जागरण संवाददाता, पटना। Lok Sabha Elections चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने पार्टी छोड़ दी है। राजद (RJD) से कांग्रेस के गठबंधन और पप्पू यादव (RJD) की पार्टी में एंट्री को उन्होंने पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण बताया है। 

इसके साथ उन्होंने बिहार में जंगलराज के लिए कांग्रेस को भी दोषी बताया है। क्योंकि उसने राजद का साथ दिया है। अनिल ने कहा कि अगर राजद इस चुनाव में चार-पांच सीटें जीत गई तो बिहार में जंगलराज का माहौल बनने लगेगा।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा या किसी दूसरे दल में जाने की संभावना से इनकार कर दिया, लेकिन सोनिया-राहुल के नेतृत्व की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कथनी और करनी में अंतर के कारण ही देश में कांग्रेस अस्वीकार्य होती जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Pappu Yadav: अब बीमा भारती क्या करेंगी? पूर्णिया सीट पर पप्पू का ये है प्लान, Tejashwi Yadav ने भी दे दिया फाइनल जवाब

Chirag Paswan: RJD का टिकट मिलते ही इस सीट पर महिला प्रत्याशी का चिराग को खुला चैलेंज, कहा- लालू जी ने...