Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: राजद-वीआईपी को 12 से 14, कांग्रेस को 7 सीटें; रिजल्ट से पहले आ गई एक और 'भविष्यवाणी'

सदाकत आश्रम में (कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय) प्रेस-वार्ता कर अखिलेश ने कहा कि एग्जिट पोल गलत सिद्ध होंगे।महागठबंधन ने जमीनी स्तर पर परिणाम का आकलन किया है। बिहार में अधिसंख्य सीटें उसके खाते में आ रहीं। पांच सीटों पर लड़ने वाले वाम दलों को तीन से चार सीटें मिलने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को 22 से 25 सीटें मिलने की पूरी आशा है।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajat Mourya Published: Mon, 03 Jun 2024 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:18 PM (IST)
राजद-वीआईपी को 12 से 14, कांग्रेस को 7 सीटें; रिजल्ट से पहले आ गई एक और 'भविष्यवाणी' (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में लोकसभा की नौ सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस सात सीटों पर जीत के लिए आश्वस्त है। कड़े संघर्ष के कारण दो सीटों (पटना साहिब व मुजफ्फरपुर) पर उसे अपनी जीत को लेकर संशय है।

सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने चुनाव परिणाम के आइएनडीआइए (बिहार में महागठबंधन) के पक्ष में आने का दावा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विदाई तय हो चुकी है।

'वाम दलों को तीन से चार सीटें मिलने का अनुमान'

सदाकत आश्रम में (कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय) प्रेस-वार्ता कर अखिलेश ने कहा कि एग्जिट पोल गलत सिद्ध होंगे।महागठबंधन ने जमीनी स्तर पर परिणाम का आकलन किया है। बिहार में अधिसंख्य सीटें उसके खाते में आ रहीं। पांच सीटों पर लड़ने वाले वाम दलों को तीन से चार सीटें मिलने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि खगड़िया और काराकाट में क्रमश: माकपा और भाकपा (माले) के लिए विशेष उम्मीद है। राजद व वीआइपी को 12 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है। इस तरह महागठबंधन को 22 से 25 सीटें मिलने की पूरी आशा है। आइएनडीआइए पूरे देश में 295 का आंकड़ा पार करने जा रहा।

नीतीश कुमार पर ली चुटकी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरा से संबंधित प्रश्न पर चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि संभवत: वे मोदी को लीची खिलाने गए हों। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मतगणना में अगर धांधली हुई तो कांग्रेस आर-पार के लिए तैयार है। इस बार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में अधिवक्ता की सेवा सुनिश्चित की गई है, ताकि सत्ताधारी पक्ष द्वारा गड़बड़ी किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

मीडिया के सरकार के प्रभाव में होने का हवाला देते हुए अखिलेश ने कहा कि 2004 की तरह इस बार भी भ्रामक एक्जिट पोल हुआ है। 2004 में भी भाजपा सरकार की वापसी तय बताई जा रही थी। परिणाम कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के पक्ष में रहा। तब अखिलेश पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार महाराजगंज में उनके पुत्र आकाश प्रसाद सिंह प्रत्याशी हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस अगर सात नहीं, दो सीट भी जीतती है तो उसमें से एक महाराजगंज तय है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार और PM मोदी की डील पक्की? अगर 4 जून को NDA की सरकार बनी तो...

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बस कुछ घंटे और... Lalu Yadav ने रिजल्ट को लेकर दे दिया बड़ा हिंट! RJD नेता करेंगे ये काम


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.