Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Chunav 2024: बिहार से झारखंड विजय की बिसात बिछाएगी कांग्रेस, इन दिग्गज विधायकों को मिला बड़ा टास्क

झारखंड चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने बिहार के अपने 6 विधायकों को झारखंड के छह लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन विधायकों का काम आगामी विधानसभा चुनाव में आईएनडी-जेएमएम गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है। कांग्रेस ने झारखंड में जीत की रणनीति बनाने के लिए विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है जिसमें बिहार से पूर्व विधायक पूनम पासवान भी शामिल हैं।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 14 Sep 2024 07:56 PM (IST)
Hero Image
झारखंड चुनाव 2024 कांग्रेस ने बिहार के विधायकों को सौंपा बड़ा टास्क। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। लगभग ढाई दशक पहले तक झारखंड और बिहार एक ही हुआ करते थे। बंटवारे के बाद दोनों राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य में व्यापक परिवर्तन आया है। हालांकि, दोनों राज्यों के राजनीतिज्ञों के बीच एक-दूसरे की इच्छा-आवश्यकता की समझ भी ठीकठाक है।

ऐसे में कांग्रेस ने बिहार के अपने छह विधायकों को झारखंड के छह लोकसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक बनाकर आने वाले विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए की जीत सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा है।

कांग्रेस ने तेज की झारखंड चुनाव की तैयारियां

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा, आइएनडीआइए में राजद और भाकपा (माले) को भी अपनी हिस्सेदारी चाहिए। सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है, लेकिन पार्टियों के अंदरखाने तैयारी चल रही है।

जीत की रणनीति बनाएंगे बिहार कांग्रेस के ये MLA

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी का गठन पिछले माह (अगस्त) ही कर दिया था। उसमें भी एक सदस्य बिहार से है। वे पूर्व विधायक पूनम पासवान हैं।

अब लोकसभावार पर्यवेक्षकों का दायित्व निर्धारित किया गया है, जो उस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और गठबंधन सहयोगियों की जीत की रणनीति बनाएंगे।

पर्यवेक्षकों में कांग्रेस विधान मंडल दल के वर्तमान नेता डा. शकील अहमद खान और निवर्तमान नेता अजित शर्मा भी सम्मिलित हैं।

ऐसे अभियानों पर रहेगा फोकस

प्रचार-प्रसार के दौरान झारखंड सरकार के कामकाज के अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान गिनाए गए पांच न्याय पर कांग्रेस का फोकस होगा।

बूथ लेबल एजेंटों के माध्यम से पर्यवेक्षकों को जन-जन तक पांच न्याय की बात पहुंचाकर उन्हें मतदान केंद्रों तक लाने की भूमिका बनानी है।

जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर समन्वय बनाकर वे आइएनडीआइए प्रत्याशियों की जीत की रणनीति बनाएंगे। वे समय-समय पर नेतृत्व को फीडबैक के साथ अपने सुझाव देंगे और प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।

लोकसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक विधायक
गोड्डा डॉ. शकील अहमद खान
राजमहल मो. आफाक आलम
कोडरमा राजेश कुमार
धनबाद अजित शर्मा
पलामू आनंद शंकर सिंह
गिरिडीह छत्रपति यादव

यह भी पढ़ें: लालू परिवार के डीएनए में ही मिथिला का अपमान', संजय झा ने क्यों दिया ऐसा बयान? मचेगा सियासी बवाल!

Jharkhand Elections 2024: बदलने लगा है झारखंड का सियासी माहौल! भाजपा में अब ये दो दिग्गज नेता हुए शामिल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर