Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar: नीतीश कुमार को मनाना अब विपक्षी गठबंधन के लिए मुश्किल, JDU के दिग्गज नेता के जवाब ने तोड़ी उम्मीद

Bihar Politics बिहार से लेकर पूरे देश में सीएम नीतीश कुमार की चर्चा जोरों पर है। विपक्षी दल जहां नीतीश कुमार के पलटने का इतजार कर रही है तो वहीं भाजपा अब उन्हें किसी भी तरह से खोना नहीं चाहती है। लेकिन इस बीच अब जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सब कुछ क्लियर कर दिया। अब नीतीश कुमार को मनाना टेढ़ी खीर के बराबर होगा।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 06 Jun 2024 08:34 PM (IST)
Hero Image
नीतीश कुमार को मनाना अब मुश्किल काम (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News in Hindi Today: बिहार से लेकर पूरे देश में सीएम नीतीश कुमार की चर्चा जोरों पर है। विपक्षी दल जहां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पलटने का इतजार कर रही है, तो वहीं भाजपा अब उन्हें किसी भी तरह से खोना नहीं चाहती है। लेकिन इस बीच अब जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सब कुछ क्लियर कर दिया।

क्या कहा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि देश की जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद भी सत्ता में आने को ले विपक्ष व्याकुल है। देश व बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आइएनडीआइए बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है, फिर भी विपक्ष जनादेश के विरुद्ध जाकर पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने के असफल प्रयास में जुटा है।

आइएनडीआइए के नेता लाख कोशिश कर लें लेकिन...

आइएनडीआइए के नेता लाख कोशिश कर लें, लेकिन केंद्र में सरकार बनाने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। इस आम चुनाव में देश एवं बिहार की जनता ने विपक्ष के नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया। चुनाव परिणाम से विपक्ष को सबक लेने की जरूरत है। जनता सच और झूठ के अंतर को बखूबी जानती है।

यह भी पढ़ें

Buxar Lok Sabha Result 2024: बक्सर में BJP का खेल किसने बिगाड़ा? राज से हट गया पर्दा; सियासी हलचल तेज

Misa Bharti: ' बस दो दिन रुक जाइए फिर...', चुनाव जीतते ही मीसा भारती का बड़ा एलान, बुरी तरह भड़क सकती है BJP

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें