Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Heat Wave Alert: बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, महज एक दिन में चली गई 7 लोगों की जान; कई बेहोश

इस समय देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बिहार में भी भीषण गर्मी का कहर अपने चरण पर है। हीटवेव और चिलचिलाती गर्मी से गुरुवार को सात लोगों की मौत हो गई। भोजपुर में दो जहानाबाद अरवल नालंदा सारण और सिवान में एक-एक की मौत हुई है। वहीं समस्तीपुर में दो विद्युतकर्मी बेहोश हो गए।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 14 Jun 2024 02:40 PM (IST)
Hero Image
बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी। (सांकेतिक फोटो)

जागरण टीम, पटना। बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। उष्ण लहर व गर्मी से गुरुवार को छह जिलों में सात लोगों की मौत की सूचना है। भोजपुर जिले में दो, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, सारण व सिवान में एक-एक की मौत हुई है। वहीं, समस्तीपुर में दो विद्युतकर्मी बेहोश हो गए।

जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ गांव के समीप बधार से वृद्ध का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि लू की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। गर्मी से मौत की आशंका जताई जा रही है।

भोजपुर जिले में दो की मौत

भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर लू लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो सकी है। आरा टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में काम करने निकले एक अधेड़ 51 वर्षीय हीरालाल राम की लू से मौत हो गई। शव डीपीएस स्कूल के पीछे बगीचे में मिला।

पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत जमोढ़ी-जेठवारा नहर के पश्चिम बधार स्थित ताड़ के पेड़ के पास से गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद किया गया।

हसन बाजार ओपी इंचार्ज सर्वेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में मौत का संभावित कारण लू बताया गया है।

सिवान में मासूम बच्ची की मौत

सिवान के बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली गांव निवासी शिवजी सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की गुरुवार मौत हो गई। वह तीन दिनों से बीमार थी।

अरवल और सारण में भी मौत

सारण जिले के तरैया प्रखंड की भटगाईं पंचायत के मोलनापुर गांव में गुरुवार को घर से बाहर शौच को निकली ब्रजेंद्र राम की 45 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी गर्मी से अचेत होकर गिर पड़ी, अस्पताल जाने के रास्ते में मौत हो गई।

अरवल में इमामगंज बाला विगहा निवासी शिव प्रसाद मिस्त्री बाजार से खाद लेकर धान के बिचड़ा में डालने के लिए निकले और रास्ते में अचानक गिर पड़े, फिर उनकी मृत्यु हो गई।

समस्तीपुर में बेहोश हुए दो बिजलीकर्मी

समस्तीपुर शहर के नक्कू स्थान में ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान दो कर्मी लू की चपेट में आने से बेहोश हो गए। इनकी पहचान विशनपुर निवासी फुल्टन कुमार और विजय राय के रूप में की गई है। दोनों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'बिहार में यादव समाज को...', तेजस्वी यादव के बयान से सियासी भूचाल; अब क्या करेगी BJP और जेडीयू?

Bihar News: बेंच-डेस्क व सबमर्सिबल योजना की जांच से शिक्षा विभाग में हड़कंप, अधिकारी से लेकर इंजीनियर तक में बेचैनी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें