Move to Jagran APP

दिल्ली मेट्रो को पटना में मिल गया एक और काम, बिहार में जमीन से 15 से 20 मीटर नीचे दिखेगी 'विरासत'

Virasat Surang In Patna बिहार की राजधानी पटना में दिल्ली मेट्रो को एक और काम मिल गया है। यह प्रोजेक्ट साल 2022 में स्वीकृत हुआ था। इसके तहत शहर के दो म्यूजियम के बीच एक टनल खोदी जानी है। इसे विरासत सुरंग नाम दिया गया है। यह कई सुविधाओं से लैस होगी। इसका काम पूजा बाद और गति पकड़ेगा।

By Sunil Raj Edited By: Yogesh Sahu Updated: Mon, 02 Sep 2024 01:48 PM (IST)
Hero Image
Patna News : विरासत सुरंग की खुदाई पूजा के बाद पकड़ेगी गति।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को भूमिगत मार्ग से जोड़ने वाली विरासत सुरंग की खुदाई में त्योहारों के बाद तेजी आएगी। डेढ़ से दो महीने में बिहार म्यूजियम छोर पर टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को उतारा जाएगा। जो नवंबर से खुदाई शुरू कर देगी।

सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) को टनल निर्माण की जिम्मेदारी दी है। डीएमआरसी, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के माध्यम से इस प्रोजेक्ट को अगले दो से ढाई साल में पूरा करेगी।

बढ़ गई प्रोजेक्ट की लागत

नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस प्रोजेक्ट को लेकर 25 करोड़ रुपये का आवंटन पुन: दिया है। इस प्रोजेक्ट पर पहले 373 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित था, जो बढ़ कर 542 करोड़ रुपये हो गया है।

इस प्रोजेक्ट को मई 2022 में ही प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी, लेकिन मार्च 2024 से काम तेज हुआ है। बिहार म्यूजियम को पटना म्यूजियम से जोड़ने वाली विरासत सुरंग करीब डेढ़ किमी लंबी होगी।

फरवरी 2023 से लेकर जुलाई 2024 के बीच प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रुपये पहले ही आवंटित किये जा चुके हैं। अब यह राशि 75 करोड़ रुपये हो गयी है। शेष 467 करोड़ रुपये भी किश्तों में आवंटित होगी।

कंक्रीट की दीवार बनेगी

दोनों म्यूजियम को जोड़ने वाली भूमिगत सुरंग के निर्माण से बिहार म्यूजियम छोर पर 20 फुट से अधिक गहरी डी-वाल (कंक्रीट की दीवार) का निर्माण किया जाएगा।

टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का प्रयोग 16.5 मीटर की गहराई पर किया जाएगा, जबकि भूमिगत सुरंग जमीन से 15 से 20 मीटर नीचे बनेगी।

विरासत सुरंग में क्या होगा खास?

अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित सुरंग पूर्ण रूप से वातानुकूलित होगी और सुरंग के दोनों सिरों पर दो लिफ्ट होगी। जो लोग पैदल चलकर दूरी तय करना चाहेंगे, उनके लिए सीढ़ियां एवं पैदल पथ होगा।

इस सुरंग में प्रवेश व निकास भवन में दो तल होंगे और तीन-लेवल का बेसमेंट होगा। भवन में सुरक्षा जांच, सामान लिफ्ट एवं आम जनता के लिए कई सुविधाएं होंगी।

यह भी पढ़ें

Patna Metro Update: पटना की पहली मेट्रो 2 फेमस इलाकों को करेगी कवर, डबल डेकर फ्लाईओवर को लेकर खुशखबरी

Patna Metro Latest Update: अगले महीने जेपी गंगा पथ से जुड़ेगा अशोक राजपथ, 2025 में दौड़ेगी पहली मेट्रो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।