Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flight Ticket Patna : छठ पर फ्लाइट से पटना जाने में 10 बार सोचेंगे, पढ़ लें दिल्ली समेत 7 प्रमुख शहरों का किराया

Chhath Puja 2024 शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ बिहार में लोगों की वापसी शुरू हो गई है। छठ महापर्व के लिए विमानन कंपनियां टिकट किराया बढ़ा दिया है। पटना आने वाले यात्रियों को 4-6 नवंबर तक अधिक किराया देना होगा। दक्षिण भारत से आने वाली फ्लाइटों के टिकट अभी भी किफायती हैं। छठ महापर्व 7 नवंबर से शुरू होगा।

By Prashant Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 04 Oct 2024 09:50 AM (IST)
Hero Image
छठ पूजा पर फ्लाइट टिकट हुआ महंगा (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News: शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ लोगों की बिहार वापसी होने लगी है। हालांकि, आने वालों की संख्या महापर्व छठ पर कई गुणा बढ़ जाती है। विमानन कंपनियां इसका लाभ उठाने से नहीं चूकतीं, क्योंकि आरक्षित रेल टिकटों की मारामारी चार-पांच महीने पहले से ही होने लगती है।

बिहार में सात नवंबर को छठ महापर्व का आगाज होगा। ऐसे में कई शहरों के विमान टिकटों का किराया लगभग दोगुना हो चुका है। लेकिन, दक्षिण भारत से आने वाली फ्लाइटों के टिकट अब भी किफायती और औसत दर पर मिल रहे हैं। पुणे, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य शहरों से पटना आने वाले यात्रियों को चार से छह नवंबर तक अधिक किराया देना होगा।

शहर 4 नवंबर 5 नवंबर 6 नवंबर औसत किराया
पुणे 12,611 12,506 11,100 6,500
दिल्ली 8,598 8,845 8,354 4,500
मुंबई 14,739 10,749 7,035 6,400
बेंगलुरु 10,493 11,581 7,235 7,200
हैदराबाद 9,635 9,206 9,206 6,400
चेन्नई 10,362 11,040 7,572 7,100
कोलकाता 6,647 6,122 6,647 3,500

Patna News: दानापुर वालों की बल्ले-बल्ले, मिली एक और सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात; बनारस तक कर पाएंगे सफर

Bihar News: बिहार के पांच जिले बनने जा रहे हाईटेक, गंभीर मरीजों की परेशानी हो जाएगी दूर; स्वास्थ्य विभाग का फैसला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें