Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हस्तिनापुर को परिवार बताने वाला धृतराष्ट्र द्रौपदी का चीरहरण देखता रहा, 'परिवारवाद' के बचाव में ये क्या बोल गए अखिलेश

Bihar Politics बिहार में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को परिवारवाद के मुद्दे पर अपनी पार्टी का बचाव किया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मणिपुर से लेकर दिल्ली में महिला पहलवानों पर लाठीचार्ज तक की घटना का हवाला देते हुए विरोधियों को निशाने पर लिया।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Yogesh Sahu Updated: Tue, 05 Mar 2024 08:12 PM (IST)
Hero Image
हस्तिनापुर को परिवार बताने वाला धृतराष्ट्र द्रौपदी का चीरहरण देखता रहा, 'परिवारवाद' के बचाव में ये क्या बोल गए अखिलेश

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics : बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह (Dr. Akhilesh Prasad Singh) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा देश को अपना परिवार समझने वाले बयान पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मोदी को परिवार बसाना ही नहीं आया। उनको तो परिवार को छोड़ने की आदत है। अगर मोदी देश को वास्तव में परिवार समझते हैं तो परिवार की चिंता करना भी उनको सीखना चाहिए।

विश्वभ्रमण नहीं करना चाहिए था : अखिलेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि परिवार को बेहाल करके वास्को-डी-गामा की तरह विश्व-भ्रमण नहीं करना चाहिए था।

प्रश्न यह है कि क्या मणिपुर की जिन महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया, वे परिवार की प्रतिष्ठा नहीं थीं। जिन महिला पहलवानों को मोदी ने बेटी कहा, उनके सम्मान पर भाजपा (BJP) के सांसद ने आंख उठाई तो बेटियों पर लाठियां बरसाई गईं। तब मोदी धृतराष्ट्र क्यों हो गए?

धृतराष्ट्र भी हस्तिनापुर को अपना परिवार कहता था, लेकिन द्रौपदी का चीरहरण होने दिया। हर तरह का अन्याय, अनैतिकता के साथ सत्ता का दुरुपयोग कर विरोधियों को कुचलने का घिनौना खेल चल रहा है।

कौरवों को विनाश हुआ

मोदी को याद होना चाहिए कि जिस तरह कौरवों का विनाश हुआ, ठीक उसी तरह भाजपा का भी विनाश तय है। देश को मोदी अपना परिवार समझते हैं तो नागरिकों की आह सुन पाते।

भूख से बिलखते बच्चों की चीख सुनते। भूख मिटाने वाले अन्नदाताओं को दुख देने के लिए सड़क पर कील नहीं ठुकवाते। युवा पीढ़ी बेरोजगारी से बेहाल है और मोदी प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी का झांसा देते रहे।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश कुमार का 'Mission WhatsApp', तैयार होगी छोटी-छोटी Video; अब क्या करेंगे लालू-तेजस्वी?

Lok Sabha Elections : भाजपा का चुनावी मोड ON, बड़े नेता 100 KM के दायरे में रहकर करेंगे 'खेला'

Bihar Politics : 5 विधायकों के बाद RJD ने भी मारी 'पलटी', टिकट बंटवारे पर बना डाली नई स्ट्रेटजी