Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diesel Bus: एक सितंबर से पटना के स्कूलों में नहीं चलेंगी डीजल बसें, आ गया परिवहन विभाग का नया फरमान

एक सितंबर से स्कूलों में डीजल (Diesel Bus In School) से संचालित होने वाली बसें नहीं चलेंगी। परिवहन विभाग इसको लेकर स्कूलों को नोटिस भेजने वाला है। अब से स्कूलों में केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक (Electric Bus) से संचालित होने वाली बसें ही चलेंगी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए परिवहन विभाग इस तरह का कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।

By Mritunjay Mani Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 22 Jul 2024 02:18 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। एक सितंबर से पटना नगर निगम, दानापुर नगर परिषद, फुलवारी नगर परिषद और खगौल नगर परिषद क्षेत्र में डीजल चालित स्कूली बसें नहीं चलेंगी। जिला परिवहन कार्यालय सभी स्कूलों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। स्कूलों में सीएनजी या इलेक्ट्रीक बसें ही संचालित होंगी।

इसके पहले नगर बस सेवा और उसके पहले डीजल चालित ऑटो पर पर प्रतिबंध लगाया गया था। 31 अगस्त तक ही डीजल चालित स्कूली बसें चल सकती हैं। परिवहन विभाग 23 फरवरी 2023 को अधिसूचना जारी किया था।

पटना शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए परिवहन विभाग एक-एक क्षेत्र के डीजल चालित वाहनों के परिचालन पर रोक लगा रही है। प्रतिबंधित क्षेत्र में करीब 40 हजार से अधिक डीजल चालित ऑटो चलते थे।

एक अप्रैल 2021 से डीजल चालित ऑटो का परिचालन बंद हो गया। एक सितंबर 2023 से डीजल चालित नगर बस सेवा का परिचालन बंद हो गया। अब एक सितंबर 2024 से डीजल चालित स्कूली बसों का परिचालन बंद हो जाएगा।

सीएनजी में बसों को तब्दील करने के लिए दिया गया था अनुदान 

वायु प्रदूषण और जाम की समस्या से निजात के लिए जून 2014 से आटो परमिट बंद हो गया है। उसके बाद से नये परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में बिना परमिट के नगर बस सेवा में बसें चलती थी।

परमिट सहित सभी कागजात दुरूस्त रखने वाले करीब 80 बसों को परिवहन विभाग अपनी बसों को सीएनजी में तब्दील करने के लिए पांच-पांच लाख रुपये अनुदान दिया। अब पटना शहरी क्षेत्र में सिर्फ सीएनजी बसें नगर सेवा में संचालित हो रही हैं।

एक सितंबर से डीजल चालित स्कूलों में वाहन पटना नगर निगम, नगर परिषद दानापुर, खगौल और फुलवारी क्षेत्र में नहीं चलेंगी। अभी समय है, स्कूल प्रबंधन सीएनजी में अपने वाहनों को तब्दील करा लें। जानकारी मिली है कि अधिकांश स्कूल सीएनजी वाहन में तब्दील कर लिए हैं। एक सितंबर से सभी डीजल वाहन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। सभी स्कूलों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।-उपेंद्र पाल, जिला परिवहन पदाधिकारी, पटना

यह भी पढ़ें-

Bihar News: बिहार में एक और बड़ी IT कंपनी की हो गई एंट्री, नीतीश सरकार ने पटना में उपलब्ध कराई जमीन

Smart Meter: स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हो रही ठगी, बिजली विभाग के कर्मी ने दो लोगों को लगाया चूना