Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: अपनी पहली ही मीटिंग में दिलीप जायसवाल ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम? BJP नेताओं को दी नसीहत

बिहार बीजेपी के नए चीफ दिलीप जायसवाल पहले अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही एक्टिव नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पार्टी नेताओं और बीजेपी कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में जायसवाल ने नेताओं को नीतीश कुमार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा कोटे के मंत्रियों से नीतीश कुमार की तरह समस्याओं के समाधान की आशा है।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 31 Jul 2024 07:29 AM (IST)
Hero Image
बिहार BJP चीफ दिलीप जायसवाल और सीएम नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar BJP Dilip Jaiswal दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मंगलवार को पटना लौटे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि एक अगस्त से शुरू हो रहे जन-सहयोग कार्यक्रम में बैठकर सिर्फ जनता की शिकायतें नहीं सुननी, बल्कि समस्याओं का हल भी निकालना है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में समस्याओं का हल निकालते हैं, वैसे ही हल की आशा भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों से है। प्रदेश इकाई के गठन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह यथाशीघ्र हो जाएगा।

'विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा'

बैठक में प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों से दिलीप ने व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमें गर्व है कि हम उस दल के पदाधिकारी हैं। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों और संगठनात्मक कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।

नियोजित कार्यों की विशेषकर चर्चा की गई। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कहा कि संगठन ही हमारा परिवार है। संगठन को मजबूत कर आगे बढ़ाने का दायित्व मिला है। हम सभी मिलकर काम करना है। उन्होंने संगठन विस्तार पर भी बल दिया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं।

'आरक्षण पर भाजपा है सरकार के साथ'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष अफवाह फैला रहा है। भाजपा शुरू से आरक्षण की पक्षधर रही है। इस मुद्दे पर भाजपा सड़क से सदन तक राज्य सरकार का साथ देगी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार बिहार सरकार पूरी क्षमता से अपना पक्ष रखेगी। बड़े वकील खड़ा करेंगे। आरक्षण को जो न्याय मिलना चाहिए, वह अवश्य मिलेगा।.

'अपराधियों पर एक्सीलेटर दबाने जा रहे'

बढ़ते अपराध के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न पर दिलीप ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार से पहले अपराधियों को सत्ता का संरक्षण हुआ करता था। अब वैसा नहीं है। अगर अपराधियों में पुलिस का डर थोड़ा और बढ़ाने की आवश्यकता है तो उसे बढ़ा देंगे। अधिक प्रतीक्षा नहीं करना होगा। एक सप्ताह में आपको पता चल जाएगा कि हम एक्सीलेटर दबाने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश सरकार को जंगलराज के युवराज से नसीहत की जरूरत नहीं', तेजस्वी यादव पर JDU का जोरदार हमला

ये भी पढ़ें- बिहार BJP चीफ बनते ही दिलीप जायसवाल ने मंत्रियों को सौंपा नया काम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की भी लगाई ड्यूटी