Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Puja Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! पटना-आनंद विहार और सहरसा-नई दिल्ली सहित चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

Bihar Special Trains अब दिवाली और छठ पर घर जाना आसान होगा। बिहार के जो लोग दिल्ली-नोएडा या कोलकाता में काम कर रहे हैं उनके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। पटना-आनंद विहार और सहरसा-नई दिल्ली सहित कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस आर्टिकल में हम आपको स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग से लेकर रूट तक की जानकारी देंगे।

By Jitendra KumarEdited By: Rajat MouryaUpdated: Fri, 27 Oct 2023 10:55 PM (IST)
Hero Image
दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! पटना-आनंद विहार और सहरसा-नई दिल्ली सहित चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

जागरण संवाददाता, पटना। Delhi To Bihar Special Trains दीपावली व छठ पूजा में बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में पटना-आनंद विहार, सहरसा-नई दिल्ली सहित कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

  • भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 28 अक्टूबर को भुवनेश्वर से 10.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन को 14.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 08478 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर स्पेशल एक नवंबर को 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह ट्रेन गोमो, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
  • 05658 गुवाहाटी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 28 अक्टूबर को गुवाहाटी से 14.00 बजे प्रस्थान कर 30 अक्टूबर को 00.25 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से 00.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी, पाटलिपुत्र, डीडीयू जंक्शन के रास्ते चलेगी।
  • 02383 कोलकाता-दिल्ली स्पेशल 28 अक्टूबर को कोलकाता से 16.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02384 दिल्ली-कोलकाता स्पेशल दिल्ली से 23.55 बजे प्रस्थान कर तीन नवंबर को 00.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन धनबाद, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
  • 03201 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 29 अक्टूबर को पटना से 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से 11.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दो नवंबर को 05.00 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
  • 04002 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल 10, 11, 13, 14 एवं 16 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04001 पटना-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 11, 12, 14, 15 एवं 17 अक्टूबर को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
  • 04022 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल 10, 11, 13, 14 एवं 16 अक्टूबर को नई दिल्ली से 15.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04021 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 11, 12, 14, 15 एवं 17 अक्टूबर को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी।

ये भी पढ़ें- Chhath Puja Special Trains: बिहार और दिल्ली के बीच चलेंगी 42 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने की घोषणा; जानें रूट और टाइमिंग

ये भी पढे़ं- Bihar Special Train: महापर्व छठ व दिवाली पर बिहार के लिए चलेंगी 60 स्पेशल ट्रेनें, इन सुविधाओं का भी होगा इंतजाम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर