Move to Jagran APP

Bihar Teacher News: दिवाली-छठ से पहले शिक्षा विभाग ने टीचरों को दे दी खुशखबरी, छुट्टी को लेकर जारी हुआ नया आदेश

Bihar Education News Hindi बिहार सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर सरकारी स्कूलों में 6 अक्टूबर को खरना के दिन भी छुट्टी घोषित की है। इससे सरकारी विद्यालय 6 से 9 अक्टूबर तक चार दिन बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है और सभी प्रमंडलीय आयुक्तों जिलाधिकारियों और शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया है।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 24 Oct 2024 09:50 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में अब खरना के दिन भी अवकाश रहेगा। खरना छह अक्टूबर को है। उस दिन सरकारी विद्यालयों में छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया।

आदेश की प्रतियां राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशको एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजी गई है। इससे अब सरकारी विद्यालय छठ पर्व पर चार दिन यानी छह अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

दीवाली-छठ तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक

उधर, दीपावली और छठ को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है। यह रोक 29 अक्टूबर से नौ नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इस बाबत अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) संजय सिंह ने बुधवार को आदेश जारी किया है।

यह पत्र सभी आइजी, डीआइजी, एसएसपी, समादेष्टा के साथ बीसैप एवं प्रशिक्षण के महानिदेशक और आर्थिक अपराध इकाई, एसटीएफ, सीआइडी, रेल और विशेष शाखा के एडीजी को भी भेजा गया है।

इसमें कहा गया है कि दीपावली, कालीपूजा और छठ महापर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए नौ नवंबर तक सभी प्रकार का अवकाश बंद किया जाता है।

सिर्फ अत्यंत विशेष परिस्थिति में ही संबंधित जिला, इकाई या कार्यालय प्रधान को कोई अवकाश स्वीकृत करने को कहा गया है। सभी वरीय पदाधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

छठ पूजा बिहार के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे लोक आस्था का महापर्व भी कहा जाता है। इस साल यह पर्व 5 नवंबर से शुरू हो रहा है और 4 दिनों तक चलेगा।

छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। नहाय खाय और खरना इस पर्व के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।

छठ पूजा का क्रम इस प्रकार है

  • नहाय खाय (पहला दिन)
  • खरना (दूसरा दिन)
  • संध्या अर्घ्य (तीसरा दिन)
  • उषा अर्घ्य और पारण (चौथा दिन)

क्या होता है खरना?

छठ पर्व में खरना का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं नए मिट्टी के चूल्हे पर गुड़-चावल की खीर बनाती हैं और छठी मैया को भोग लगाती हैं।

इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। खरना के बाद सूर्योदय और सूर्यास्त तक निर्जला व्रत शुरू होता है। यह व्रत छठ पूजा के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है, जो भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें-

दीवाली-छठ को लेकर पुलिस अधिकारियों को मिल गया नया टास्क, अब थानाध्यक्षों को जल्द से जल्द देनी होगी रिपोर्ट

Chhath Puja 2024: कौन हैं छठी मैया, जानिए किस प्रकार जुड़ा है भगवान शिव से नाता

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।