Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लॉकडाउन के दौरान पटना में बार बालाओं के ठुमकों के बीच चल रही थी शराब पार्टी, 12 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन व शराबबंदी के बीच पटना की बुद्धा कॉलोनी स्थित एक होटल में गुरुवार की देर रात शराब की पार्टी चल रही थी। पार्टी में डांस करने के लिए तीन बार बालाओं को बुलाया गया था। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Akshay PandeyEdited By: Updated: Fri, 04 Jun 2021 12:41 PM (IST)
Hero Image
पटना में शराब पार्टी करने के मामले में गिरफ्तार की गईं बार बालाएं।

जागरण संवाददाता, पटनाः बिहार में लॉकडाउन व शराबबंदी के बीच पटना की बुद्धा कॉलोनी स्थित एक होटल में गुरुवार की देर रात शराब के साथ पार्टी चल रही थी। इसमें डांस करने के लिए तीन बार बालाओं को बुलाया गया था। सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने नागेश्वर कॉलोनी स्थित ग्रीन फारेस्ट होटल में छापा मार वहां से 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में तीन बार बालाएं और एक अन्य युवती है। पुलिस ने होटल से शराब की तीन बोतलें और एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

भोजपुरी गाने पर डांस के साथ हाथ में था जाम

बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को जानाकरी मिली थी कि ग्रीन फारेस्ट होटल में जन्मदिन की पार्टी चल रही है। वहां भोजपुरी गाने पर बार बालाओं के डांस के बीच शराब भी परोसी जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही बुद्धा कालोनी थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार की रात करीब दो बजे होटल में छापा मारा। अचानक पहुंची पुलिस को देख होटल में हड़कंप मच गया।

पुलिस को दिख छिपने की कोशिश करने लगे लोग

पुलिस को देखकर आयोजक व मेहमान इधर-उधर छिपने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने पार्टी में मौजूद सभी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पार्टी का आयोजन हर्ष नाम के युवक ने किया था। वह खुद को पत्रकार बता रहा था। बाद में पुलिस ने सभी का ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट कराया। जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद पार्टी में मौजूद लोगों सहित होटल संचालक अविनाश झा और रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन में पता चला कि आयोजक ने पार्टी के लिए होटल के तीन कमरे बुक किए हुए थे। बुद्धा कालोनी के थानेदार मोहम्मद कैसर आलम ने बताया कि पुलिस फिलहाल होटल मालिक से पूछताछ कर रही है। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर