Move to Jagran APP

Bihar News: CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में जलाया रावण का पुतला, हनुमान की एंट्री पर दर्शकों में दिखा गजब का उत्साह

पटना के गांधी मैदान में दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रावण का वध किया। इस बार का रावण दहन खास रहा क्योंकि रावण दहन से पहले हनुमान की क्रेन से दमदार एंट्री हुई। हनुमान की एंट्री होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस बार का रावण खास तौर पर मैथिली लुक में नजर आया।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 12 Oct 2024 08:24 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीर चलाकर किया रावण का वध।

जागरण टीम, पटना। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर्व पर शनिवार शाम को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीर चलाकर रावण का वध किया।

रावण दहन कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।

इस बार का रावण दहन का आयोजन खास रहा, क्योंकि रावण दहन से पहले हनुमान की क्रेन से दमदार एंट्री हुई। हनुमान की एंट्री होते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मंच पर एंट्री लेने के बाद हनुमान ने प्रतीकात्मक रूप से लंका दहन किया, लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

बता दें कि इस बार गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण का पुतला बनाया गया। इस बार का रावण खास तौर पर मैथिली लुक में नजर आया। रावण के इस अनोखे रूप ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें: Ravan Dahan in Delhi 2024: दशहरा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने किया रावण दहन, धू-धूकर जला दशानन

देशभर में धूमधाम से मना दशहरा, देखें दिल्ली से लेकर कश्मीर तक रावण दहन की तस्वीरें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें